• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

दस जून तक घोषित होगा दंत चिकित्सक का रिजल्ट, अक्टूबर तक मिलेगी पोस्टिंग

कुल 385 पद भरे जाने हैं। इनमें 99 पद सामान्य वर्ग, 58 एससी, 98 एसटी, 92 ओबीसी और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित हैं।

By Kapil NileyEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 08:18:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 08:18:29 AM (IST)
  • Join करें
दस जून तक घोषित होगा दंत चिकित्सक का रिजल्ट, अक्टूबर तक मिलेगी पोस्टिंग

HighLights

  1. एमपीपीएससी ने 13 मई से रखे साक्षात्कार, दो पैनल बनाई
  2. अब उम्मीदवारों को सिर्फ अंतिम परिणाम का इंतजार है
  3. प्रक्रिया पूरी होने में अक्टूबर तक का समय लग सकता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा दंत चिकित्सक भर्ती परीक्षा 2024 में पिछले सप्ताह साक्षात्कार पूरे कर लिए हैं। अब उम्मीदवारों को सिर्फ अंतिम परिणाम का इंतजार है, जो अगले सात से आठ दिनों में घोषित किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति और पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू करेगा। प्रक्रिया पूरी होने में अक्टूबर तक का समय लग सकता है।

दंत चिकित्सक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को करवाई गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 385 पद भरे जाने हैं। इनमें 99 पद सामान्य वर्ग, 58 अनुसूचित जाति (एससी), 98 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 92 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित किए गए हैं। परिणाम दिसंबर 2025 में घोषित किया गया था।


आयोग ने मुख्य सूची में 427 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया था। ओबीसी आरक्षण से जुड़े मामले के कारण प्रावधिक सूची का परिणाम रोका गया था। आयोग ने 13 मई से 27 मई तक साक्षात्कार आयोजित किए और सभी चयनित अभ्यर्थियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया। आयोग के ओएसडी रविंद्र पंचभाई के अनुसार, साक्षात्कार में शामिल उम्मीदवारों के प्रदर्शन का अंतिम आकलन किया जा रहा है। मेरिट सूची तैयार होने के बाद परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

लगेंगे तीन महीनें

रिजल्ट घोषित होने के बाद चयन सूची स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। विभाग दस्तावेज सत्यापन, नियुक्ति आदेश और पदस्थापना जैसी प्रक्रियाएं पूरी करेगा। वर्तमान में प्रदेशभर में 400 से ज्यादा जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।अधिकारियों के मुताबिक नियुक्ति की प्रक्रिया में करीब दो से तीन महीने का समय लग सकता है।

World Oral Health Day 2026: भोपाल के 73% बच्चे दांतों की सड़न से परेशान, तंबाकू और गुटखा से बढ़ रहा कैंसर का खतरा