MP में सरकारी नौकरी का मौका, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
एमपी में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 02:43:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 02:43:04 PM (IST)
MP में सरकारी नौकरी का मौका।HighLights
- मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन सोसाइटी में बंपर वैकेंसी
- 770 पदों के लिए MPLRS ने जारी किया नोटिफिकेशन
- 18 से 40 वर्ष के युवा बन सकते है डाटा एंट्री ऑपरेटर
एजुकेशन डेस्क। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2026 तय की गई है। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उम्मीदवारों को सुधार (Correction) के लिए 04 अप्रैल तक का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें:
- सबसे पहले www.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवश्यक जानकारी (Details) दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- मांगे गए दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें और सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट जरूर लें।
पात्रता और आयु-सीमा
उम्मीदवारों के चयन के लिए MPLRS ने कुछ अनिवार्य मापदंड निर्धारित किए हैं:
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- अनिवार्य सर्टिफिकेट: आवेदक के पास वैध सीपीसीटी (CPCT) उत्तीर्ण स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।)
पदों का वर्गीकरण और वेतन
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 770 पदों को भरा जाएगा। वर्गवार विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
श्रेणी (Category) - पदों की संख्या
जनरल (General) - 209
ओबीसी (OBC) - 208
एसटी (ST) - 154
एससी (SC) - 123
ईडब्ल्यूएस (EWS) - 76
कुल पद - 770
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा, एसीएस अशोक बर्णवाल के पास साढ़े छह करोड़ की प्रॉपर्टी
वेतनमान: चयनित डाटा एंट्री ऑपरेटरों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रति माह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार विभाग द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।