• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

MP के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर में इसी सत्र से बढ़ सकती हैं MBBS की 50-50 सीटें

मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जहां सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 अति...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 09:03:31 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 09:04:34 AM (IST)
  • Join करें
MP के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर में इसी सत्र से बढ़ सकती हैं MBBS की 50-50 सीटें
MP में इसी सत्र से एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ने की संभावना (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. MP में इसी सत्र से एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ने की संभावना
  2. आगामी सत्र से 150 सीटों की अधिकतम सीमा को स्थगित कर दिया है
  3. कुल 1773 सीटों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जिसमें पीजी की 1073 सीटें शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा नियमों में दी गई राहत के बाद, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस कड़ी में सिवनी, छिंदवाड़ा और मंदसौर के मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है और इसी शैक्षणिक सत्र (2026-27) से इन तीनों कॉलेजों में एमबीबीएस की 50-50 अतिरिक्त सीटें बढ़ने की पूरी संभावना है।

एनएमसी के नियमों में मिली बड़ी राहत

एनएमसी ने इस आगामी सत्र के लिए पहले से चली आ रही 150 सीटों की अधिकतम सीमा को स्थगित कर दिया है, जिससे कॉलेजों को अपनी क्षमता के अनुसार अधिक सीटों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका मिला है।


हालांकि, इसके लिए कॉलेजों को बढ़ी हुई सीटों के अनुपात में पर्याप्त फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, बेड क्षमता, आधुनिक उपकरण और अस्पताल में मरीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। विभाग ने राज्य के अन्य अधिकांश मेडिकल कॉलेजों से भी इन बुनियादी सुविधाओं का पूरा ब्यौरा मांगा है।

कुल 1773 सीटों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव

राज्य सरकार ने प्रदेश स्तर पर कुल मिलाकर एमबीबीएस की 700 और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) की 1073 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव एनएमसी को भेजा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही राज्य में सरकारी एमबीबीएस सीटें 3025 से बढ़कर 3725 हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के संजीवनी क्लीनिकों में मिले 12 फर्जी डॉक्टर, पुराने डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन नंबर चुराकर बनाई थी डिग्री

इसी तरह, पीजी की सरकारी सीटें भी 1489 से बढ़कर 2562 हो जाएंगी (निजी क्षेत्र सहित कुल 3421 सीटें)। इस निर्णय से डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मध्य प्रदेश के हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।