• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमबीए एमएस-बीकाॅम आनर्स और फारेन ट्रेड की सीटें फुल

शनिवार को सामान्य वर्ग की सीटों के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग हुई। करीब 500 विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर बुलाया गया था। विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग और...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 06:54:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 06:57:42 PM (IST)
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में एमबीए एमएस-बीकाॅम आनर्स और फारेन ट्रेड की सीटें फुल
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय

HighLights

  1. एमबीए एमएस-बीकाम आनर्स की सीटें फुल
  2. सीयूईटी यूजी काउंसिलिंग के दूसरे दिन
  3. सामान्य सीटों पर विद्यार्थियों को दिया प्रवेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) से संचालित स्नातक और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी काउंसिलिंग का दूसरा चरण जारी है। शनिवार को ग्रुप-बी के सामान्य वर्ग की सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।

विद्यार्थियों में एमबीए मैनेजमेंट साइंस, पांच वर्षीय एमबीए, बीकाम आनर्स, एमबीए ई-कामर्स और एमबीए फारेन ट्रेड जैसे पाठ्यक्रमों को लेकर सबसे ज्यादा रुचि दिखाई दी। काउंसिलिंग शुरू होने के करीब चार घंटे के भीतर कई लोकप्रिय पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटें भर गईं। इसका असर दूसरे पाठ्यक्रमों पर भी देखने को मिला।

लोकप्रिय कोर्स में सीट मिलने के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखाई। विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक दूसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद 11 अगस्त को रिक्त सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी।


इसके बाद खाली सीटों के लिए कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया को 14 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इसलिए सीएलसी के लिए केवल दो-तीन दिन का समय रखा जा सकता है।

विश्वविद्यालय के 18 विभागों में संचालित 31 स्नातक और इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। इनमें ईएमआरसी, विधि, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, आइईटी और सोशल साइंस सहित कई विभाग शामिल हैं। दूसरे चरण में 600 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है।

शनिवार को सामान्य वर्ग की सीटों के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग हुई। करीब 500 विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर बुलाया गया था। विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद उनकी पसंद के अनुसार मौके पर ही सीट आवंटित की गई।

सबसे पहले एमबीए मैनेजमेंट साइंस, पांच वर्षीय एमबीए, फारेन ट्रेड और बीए एलएलबी जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों की पहली पसंद बने। दोपहर तक इन पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटें भर गईं। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग की सीटों पर एक दिन पहले ही प्रवेश दिया जा चुका था।

दोपहर बाद बीए इकोनामिक्स, बीबीए बिजनेस डिसीजन, बीकॉम आनर्स, एमबीए टूरिज्म, एमबीए ई-कामर्स और बीबीए एविएशन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई।

शाम चार बजे तक इन पाठ्यक्रमों की भी सीटें भर गईं। इसके बाद बीकाम लाजिस्टिक्स, बीए भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान और एमएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित अन्य पाठ्यक्रमों के लिए सीट आवंटन किया गया।

तीन दिन में करना होगी फीस

  • जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हो चुकी है। उन्हें तीन दिन के भीतर फीस जमा करनी होगी।
  • सीयूईटी समन्वयक राजेश शर्मा ने कहा कि रविवार को पहले सत्र तक ग्रुप-बी की रिक्त सीटों का आवंटन किया जाएगा।
  • दोपहर एक बजे बाद ग्रुप-डी के बीफार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।
  • अधिकारियों के मुताबिक इसकी सभी सीटें करीब दो घंटे में भरने की संभावना है।
  • शाम चार बजे से एमबीए हास्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की काउंसिलिंग होगी।
  • वहीं 10 अगस्त को ग्रुप-सी के आठ एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
  • इसके बाद 11 अगस्त को रिक्त सीटों की तस्वीर साफ होगी और सीएलसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।