
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य के 61 विभागों और संस्थाओं में कुल 2,306 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पटवारी के 200 पद भी शामिल हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट `esb.mp.gov.in` पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ - 04 अगस्त 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 अगस्त 2026
आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि - 23 अगस्त 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि - 22 सितंबर 2026 से (दो पालियों में)
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर ज्ञान या सीपीसीटी (CPCT) स्कोर कार्ड अनिवार्य है।
पटवारी पद के लिए विशेष छूट: पटवारी पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशन अवधि के तीन वर्षों के भीतर सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की छूट दी जाएगी।
रोजगार पंजीयन: मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में आवेदक का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
अनारक्षित (General)- 500 रुपये
SC / ST / OBC / EWS / PwD (केवल MP मूल निवासी) - 250 रुपये
पोर्टल शुल्क (MP Online Kiosk) - 60 रुपये अतिरिक्त
रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर शुल्क्र- 20 रुपये अतिरिक्त
भर्ती के लिए 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक और संबंधित विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार होगी।
- सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित
- रीज़निंग, सामान्य ज्ञान एवं अभिरुचि, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य प्रबंधन
मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सहायक उपनिरीक्षक सहित) - 530
पंचायत राज संचालनालय - 373
एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन -118
आयुक्त सहकारिता - 105
महिला एवं बाल विकास विभाग- 88
उद्योग संचालनालय - 45
अन्य 55 विभाग एवं संस्थान - 1,047
दिव्यांग पटवारी पद (विशेष भर्ती) - 200
कुल पद - 2,306