• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

SSC CGL का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों पर होगी भर्ती, 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 जून तक ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 02:22:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 02:22:01 PM (IST)
  • Join करें
SSC CGL का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों पर होगी भर्ती, 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन
SSC CGL का नोटिफिकेशन जारी

HighLights

  1. एसएससी ने सीजीएस का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया
  2. एसएससी सीजीएल 2026 में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती
  3. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 21 मई 2026 है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ एवं ग्रुप ‘सी’ के 12,256 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 22 जून तक आधिकारिक वेबसाइट ssc।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 21 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

आवेदन फार्म सुधार विंडो 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)

टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि- अगस्त–सितंबर 2026

टियर-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि दिसंबर 2026

हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 (टोल फ्री)

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष (पद के अनुसार अलग-अलग)

परीक्षा पैटर्न

टियर-I (वस्तुनिष्ठ परीक्षा) कुल प्रश्न : 100

कुल अंक : 200

समय: 1 घंटा

ये रहेंगे विषय

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

सामान्य जागरूकता

मात्रात्मक अभिरुचि

अंग्रेजी समझ

निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0।50 अंक काटे जाएंगे।

टियर-II (उच्च स्तरीय परीक्षा)

पेपर-I (सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य) गणितीय योग्यता तर्कशक्ति एवं रीजनिंग

अंग्रेजी भाषा एवं समझ

सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान

कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग : 100

एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी एवं पूर्व सैनिक: निःशुल्क

पद का नाम - शैक्षणिक योग्यता

जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (जेएसओ)- किसी भी विषय में स्नातक कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60% अंक या स्नातक में सांख्यिकी विषय

सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2- स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य/वैकल्पिक विषयरिसर्च असिस्टेंट (एनएचआरसी)

स्नातक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 1 वर्ष का शोध अनुभवअन्य सभी पद

किसी भी विषय में स्नातक डिग्रीटियर-I का विस्तृत सिलेबस

रीजनिंग एनालाजी क्लासिफिकेशन कोडिंग-डिकोडिंग पजल सीरीज एवं अन्य तार्किक प्रश्न सामान्य ज्ञान इतिहास भारतीय राजव्यवस्था भूगोल अर्थव्यवस्था सामान्य विज्ञान समसामयिक घटनाएं गणितप्रतिशत अनुपात एवं समानुपात लाभ-हानि बीजगणित ज्यामिति अंग्रेजीरीडिंग कंप्रिहेंसिवग्रामरवोकैबलरीसेटेंस इंप्रूवमेंट एवं एरर डिटेक्शन एसएससी सीजीएल 2026 केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों में भर्ती का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आनलाइन आवेदन कर परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।


ऐसे करें आवेदन

एसएससी सीजीएल 2026 के लिए आवेदन केवल आनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवार पहले एसएससी आफिशियल वेबसाइट ssc।gov।in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले ओटीआर पंजीकरण करें, आधार या अन्य पहचान पत्र से सत्यापन करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन फार्म भरें और निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी के लिए एक्सपर्ट अंकुर जैन ने बताएं प्रभावी टिप्स

एसएससी सीजीएल जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और नियमित अभ्यास बेहद जरूरी है। सबसे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह समझना चाहिए। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है, जिसमें 100 प्रश्न, 200 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0।50 अंक की नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्केट) लागू होती है।

तैयारी के दौरान पिछले पांच से सात वर्षों के प्रश्नपत्रों को समय सीमा के साथ हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन एक फुल लेंथ माक टेस्ट दें और टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण अवश्य करें।

जिन विषयों या अध्यायों में बार-बार गलतियां हो रही हैं, उन पर अतिरिक्त समय दें। केवल पसंदीदा विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय कमजोर क्षेत्रों को मजबूत बनाना अधिक महत्वपूर्ण है।

अंग्रेजी विषय के लिए रोज एक रीडिंग काम्प्रिहेंशन हल करें, 10 से 15 नए शब्द याद करें तथा एरर डिटेक्शन और सेंटेंस इंप्रूवमेंट का अभ्यास करें।

गणित में परसेंटेज, रेडियो एंड प्रिपरेशन, प्राफिट एंड लास, सिंपल एंड कंपाउंड इंटरेस्ट, टाइम एंड वर्क, टाइम-स्पीड-डिस्टेंस, एवरेज और डाटा इंटरप्रिटेशन जैसे टापिक पर विशेष ध्यान दें।

रीजनिंग में पजल एंड सीटिंग अरेंजमेंट, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलोगिज्म, इन क्वालिटी, ब्लड रिलेशन, डिटेक्शन टेस्ट, आर्डर एंड रैंकिंग, तथा अल्फान्यूमेरिक सीरीज का नियमित अभ्यास करें। विशेष रूप से पजल और सीटिंग अरेंजमेंट को प्रतिदिन हल करें।

सामान्य अध्ययन में इतिहास के प्राचीन एवं आधुनिक इतिहास, भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद, भूगोल में नदियां, परिवहन और भारत के सामान्य परिचय से जुड़े विषयों को पढ़ें। इसके अलावा पिछले एक वर्ष के करंट अफेयर्स का अध्ययन अवश्य करें, जिसमें सरकारी योजनाएं, महत्वपूर्ण नियुक्तियां, पुरस्कार, खेल और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं शामिल हों।

नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी ही सफलता की कुंजी है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट, अंकुर जैन।