UPSRTC में बस कंडक्टर पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 12वीं पास युवा फ्री में करें अप्लाई
UPSRTC Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कई जिलों में संविदा कंडक्टर भर्ती शुरू की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 03:02:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 03:02:30 PM (IST)
UP Bus Conductor Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश बस कंडक्टर भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाईHighLights
- 12वीं पास होना अनिवार्य
- CCC सर्टिफिकेट जरूरी
- सभी वर्ग के लिए फ्री आवेदन
एजुकेशन डेस्क। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने राज्य के विभिन्न जिलों में संविदा आधार पर परिचालक (कंडक्टर) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया (UPSRTC Conductor Recruitment 2026 ) शुरू की है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आवश्यक योग्यता रखते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
इन जिलों में चल रही है आवेदन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और औरैया जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन जिलों के योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता और आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC (कंप्यूटर कॉन्सेप्ट सर्टिफिकेट) होना भी जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन पूरी तरह निशुल्क
इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सभी वर्गों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को भी समान अवसर मिलेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर ‘Jobseeker Signup’ विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन कर अन्य जरूरी विवरण भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अंत में भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।