• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • शिक्षा
  • कैरियर

Yoga Day Special: 12वीं के बाद नौकरी की टेंशन खत्म! योग की पढ़ाई से बनाएं शानदार करियर, लाखों कमाने का बेहतरीन मौका

Yoda Day 2026: योग अब सिर्फ फिटनेस और मानसिक शांति का माध्यम नहीं रहा, बल्कि एक बेहतर करियर विकल्प बन गया है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 03:24:24 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 03:29:50 PM (IST)
  • Join करें
Yoga Day Special: 12वीं के बाद नौकरी की टेंशन खत्म! योग की पढ़ाई से बनाएं शानदार करियर, लाखों कमाने का बेहतरीन मौका
योग में करियर: 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद ऐसे बनाएं सफल भविष्य (AI Generated Image)

HighLights

  1. योग टीचर और थेरेपिस्ट बनने के मिलते हैं अवसर
  2. डिग्री डिप्लोमा से बढ़ा सकते हैं योग करियर
  3. ऑनलाइन क्लास से भी कमा सकते हैं अच्छी आय

एजुकेशन डेस्क, नईदुनिया। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग (International Yoda Day 21 june) दिवस मनाया जाता है। योग अब केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं रह गया है, बल्कि यह एक तेजी से उभरता हुआ करियर विकल्प भी बन चुका है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में योग विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि युवा अब योग को एक प्रोफेशन के रूप में भी चुन रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 2026 की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" (Yoga for Healthy Ageing) है।

12वीं या ग्रेजुएशन के बाद छात्र योग से जुड़े कई डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सों के जरिए योग की गहराई से जानकारी हासिल कर योग टीचर, ट्रेनर, थेरेपिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।


12वीं के बाद योग में कर सकते हैं ये कोर्स

योग में रुचि रखने वाले छात्र 12वीं के बाद बीएससी योग या बीए योग जैसे ग्रेजुएशन कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं। बीएससी योग में योग साइंस, शरीर की संरचना और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव की जानकारी दी जाती है।

naidunia_image

वहीं बीए योग में योग का इतिहास, दर्शन और आयुर्वेद से जुड़ी बुनियादी जानकारियां पढ़ाई जाती हैं। ये कोर्स छात्रों को योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं विकल्प

अगर छात्र कम समय में योग की शिक्षा हासिल करना चाहते हैं तो डिप्लोमा इन योग और विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सों में योग अभ्यास, प्राकृतिक चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और योग शिक्षण से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

योग टीचर बनने के लिए 200, 300 और 500 घंटे के विशेष ट्रेनिंग कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनसे प्रोफेशनल योग शिक्षण की तैयारी की जा सकती है।

उच्च शिक्षा के लिए चुन सकते हैं ये कोर्स

ग्रेजुएशन के बाद छात्र एमएससी योग, एमए योग और पीजी डिप्लोमा इन योग साइंस जैसे उच्च शिक्षा वाले कोर्स कर सकते हैं। इन कोर्सों में योग थेरेपी, शरीर विज्ञान, उपनिषद, योग सूत्र और भारतीय ग्रंथों का विस्तृत अध्ययन कराया जाता है। इन कोर्सों के बाद रिसर्च और एकेडमिक क्षेत्र में भी करियर के अवसर मिल सकते हैं।

योग टीचर बनने के लिए करें खास ट्रेनिंग

जो छात्र शिक्षण क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उनके लिए योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स (Yoga TTC) और बीएड इन योग बेहतर विकल्प हैं। इन कोर्सों के बाद स्कूलों, कॉलेजों और योग संस्थानों में योग टीचर या कोच के रूप में काम किया जा सकता है।

योग कोर्स के बाद कहां मिल सकती है नौकरी?

योग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उम्मीदवार योग ट्रेनर, योग टीचर, योग थेरेपिस्ट, वेलनेस कंसल्टेंट, फिटनेस एक्सपर्ट, रिसर्चर और कंटेंट क्रिएटर जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

रोजगार के अवसर स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, फिटनेस सेंटरों, स्पोर्ट्स अकादमियों, रिसॉर्ट्स और कॉर्पोरेट वेलनेस प्रोग्राम में उपलब्ध हैं। इसके अलावा युवा अपना योग स्टूडियो खोलकर या ऑनलाइन क्लास शुरू करके भी इस क्षेत्र में अच्छी कमाई कर सकते हैं।