चिराग केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे हैं। 2011 में आई फिल्म मिले ना मिले हम से चिराग पासवान ने अपने फिल्मी करियर का आगाज किया। यह फिल्म हिट नहीं हो पाई और चिराग पासवान के फिल्मी करियर का अंत भी इसी फिल्म के साथ हो गया। वह 2014 में पहली बार लोक जनशक्ति पार्टी से चुनकर संसद पहुंचे। उसके बाद वे फिर से 2019 में जमुई से सांसद के रूप में चुने गए। उन्होंने कंप्युटर साइंस में बीटेक किया है। चिराग पासवान की पहल है बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान, जो बिहार को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- जन्मतिथि10-31-82
- पार्टीलोक जन शक्ति पार्टी
- पद
- परिवारअविवाहित
- योग्यताBTech-CE
- कुल आय₹ 1 Crore
- व्यवसाय
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव