दीया कुमारी ने 2019 का लोकसभा का भाजपा के टिकट पर लड़ा था और राजसमंद संसदीय सीट पर जीत दर्ज की। दीया भारत में ब्रिटिश राज के दौरान जयपुर रियासत के अंतिम शासक महाराजा मान सिंह द्वितीय की पोती हैं। उनका जन्म 30 जनवरी, 1971 को जयपुर में प्रतिष्ठित भारतीय सेना अधिकारी व होटल व्यवसायी भवानी सिंह और पद्मिनी देवी के घर हुआ। उन्होंने मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली, जीडी सोमानी मेमोरियल स्कूल, मुंबई और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर से पढ़ाई की। साथ ही 1989 में चेल्सी स्कूल ऑफ आर्ट्स, लंदन से ललित कला सजावटी पेंटिंग में स्नातक डिप्लोमा और मानद उपाधि प्राप्त की है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताDiploma-Fine Arts
- कुल आय₹ 16 Crore
- व्यवसायBusiness, Ex-MLA
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव