अमोल रामसिंह कोल्हे मराठी सिनेमा में अच्छा खासा जाना पहचाना नाम हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के टिकट पर शिरूर से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की। शुरुआत में वह शिवसेना पार्टी के काम करते थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने एनसीपी जॉइन कर ली और लोकसभा का चुनाव लड़ा। अमोल कोल्हे का जन्म पुणे जिले के नारायणगांव शहर में हुआ था। उन्होंने 9वीं से 12वीं कक्षा तक पुणे के आप्टे स्कूल में पढ़ाई की। हाई स्कूल के बाद, उन्होंने किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज, मुंबई से एमबीबीएस आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक की डिग्री हासिल की।