जसकौर मीणा राजस्थान में भाजपा की दिग्गज नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में दौसा से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थीं और लंबे समय तक केंद्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहीं। जसकौर मीणा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पूर्व शिक्षिका थीं। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से एमए, बीएड किया है। उन्होंने चार किताबें भी लिखी हैं। इनमें समय की रेत कविता संग्रह, गीत संग्रह राजस्थानी लोकगीतों का संग्रह, महिला के बढ़ते चरण प्रमुख हैं। वह रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताMA, BEd
- कुल आय₹ 14 Crore
- व्यवसायPensioner, Agriculture, Dairy Farm
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव