जसवंत सिंह सुमनभाई भाभोर दाहोद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के बाबूभाई खीमाभाई कटारा को शिकस्त दी थी। 2014 में भी वह सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। 1995 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले जसवंत पांच बार विधायक रहे हैं। 1999 में वह गुजरात सरकार में उप मंत्री और 2001 में राज्य मंत्री बने। 2014 तक गुजरात सरकार में मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने संसदीय राजनीति का रुख किया। वे 2016 में जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री बने। वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बीए, बीएड तक की पढ़ाई की है। उनकी पत्नी का नाम कंचन भाभोर है। उनका एक पुत्र और तीन बेटियां हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA, BEd
- कुल आय₹ 2 Crore
- व्यवसायSocial Worker, Agriculture, Animal Husbandry
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव