कछाड़िया नारनभाई भीखाभाई ने राजनीति की शुरुआत सरपंच बनकर की। वह 1986 में सरपंच चुने गए। वे 1995 में पंचायत परिषद के जिला अध्यक्ष चुने गए थे। 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार सांसद बने। इसके बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा। उन्होंने कांग्रेस के परेश धनानी को हराकर जीत हासिल की। वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के लिए बनी संसद की स्थाई समिति के सदस्य रहे थे। उनकी पत्नी का नाम मुक्ताबाई कछाड़िया है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उन्होंने हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा हासिल की है। वे खेती-किसानी के पेशे से जुड़े हुए हैं। उन्हें समाचार सुनने और ग्रामीण क्षेत्रों की सार्वजनिक गतिविधियों में भाग लेने में खास रुचि है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यता12th Pass
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसायFarming
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव