रक्षा निखिल खडसे लोकसभा क्षेत्र रावेर से भाजपा की सांसद हैं। हिना गावित और रक्षा खडसे 16वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद थीं। 2010 से 2012 तक रक्षा ने सरपंच का पद संभाला था। वह भाजपा के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे की पुत्रवधू हैं। उनके पति निखिल खडसे का निधन हो चुका है। वह महिला सशक्तिकरण समिति, विदेश मामलों की स्थायी समिति, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की सलाहकार समिति, प्राक्कलन समिति और कृषि संबंधी स्थायी समिति की सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बीएससी किया है। उनको सामाजिक कार्य, पढ़ना, खेल-कूद और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण पसंद है।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBSc
- कुल आय₹ 17 Crore
- व्यवसायFarming, Business
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव