विष्णु दयाल राम कभी वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर थे। 1973 आईपीएस बैच के विष्णु दयाल दो बार झारखंड पुलिस के डीजीपी बने। वह पटना के एसएसपी भी रहे। 2005 से 2011 तक झारखण्ड पुलिस के महानिदेशक रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव झारखंड के पलामू से लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद वे एक बार फिर 2019 में विजयी हुए। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा दयाल है। विष्णु दयाल राम जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति, कोयला मंत्रालय में परामर्शदात्री समिति के साथ विदेशी मामलों संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रह चुके हैं। वह झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- जन्मतिथि
- पार्टीभाजपा
- पद
- परिवार
- योग्यताBA-History
- कुल आय₹ 3 Crore
- व्यवसायPolitics
- पति/पत्नी का व्यवसाय
- पिचले लोकसभा चुनाव