कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया सीपीआई प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी होने के साथ ही देश की सबसे पुरानी कम्युनिष्ट पार्टी है। इसकी स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी। 1964 में चीन और सोवियत संघ को लेकर हुए वैचारिक मतभेद के कारण कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया-मार्क्सवादी का गठन किया गया था। सीपीआई मूल रूप से सोवियत संघ से प्रेरित पार्टी रही है। वर्तमान में इसके जनरल सेक्रेटरी डी राजा हैं। के. सुब्बारायन लोकसभा में इसके लीडर और बिनॉय विस्वाम राज्यसभा में लीडर हैं। लोकसभा और राज्यसभा में इसके दो-दो सदस्य हैं।