फेज: 6
चुनाव तारीख: 12 मई 2019
धनबाद संसदीय क्षेत्र झारखंड के महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र कोयले की खानों के लिये मशहूर है। बाराकर नदी के तट पर बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। इस नदी पर बना मैथन बांध पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। यहां हिंदू देवी मां कल्याणश्वरी का मंदिर भी है जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। यहां की तोपचांची झील एक दिलचस्प पर्यटन स्थल है। जंगलों और पारसनाथ की पहाड़ियों से घिरी यह झील अलौकिक वातावरण बनाती है। यहां पर दामोदर नदी में स्थित पंचेत बांध लोगों के लिए पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।