फेज: 7
चुनाव तारीख: 19 मई 2019
धार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। इस प्राचीन शहर को परमार राजा भोज ने बसाया था। बेरन पहाड़ियों से घिरे इस इस क्षेत्र को झीलों और हरे-भरे वृक्षों ने खूबसूरत बना रखा है। यहां अनेक हिन्दू और मुस्लिम स्मारक आज भी मौजूद हैं। एक जमाने में मालवा की राजधानी रहे इस क्षेत्र में धार किला और भोजशाला मंदिर यहां के पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। मालवा क्षेत्र में आने वाला यह शहर विंध्यांचल पहाडि़यों और नर्मदा घाटी से घिरा है। बाग नदी के किनारे स्थित गुफाएं ऐतिहासिक हैं। यहां पर 5वीं और 6वीं शताब्दी की चित्रकला है। यहां की बौद्धकला भारत ही नहीं एशिया में भी प्रसिद्ध है।