फेज: 3
चुनाव तारीख: 23 अप्रैल 2019
तिरुवनन्तपुरम, केरल की राजधानी है। यह नगर तिरुवनन्तपुरम जिले का मुख्यालय भी है। तिरुवनन्तपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी पुकारा जाता है। आजादी के बाद यह त्रावणकोर- कोचीन की राजधानी बनी। 1956 में केरल राज्य के बनने के बाद से यह केरल की राजधानी है। यहां 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र यहां के प्रसिद्ध शैक्षिण संस्थान हैं नामों में से हैं। यहां के पद्मनाभस्वामी मंदिर, आट्टुकाल देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा चिड़ियाघर, कनककुन्नु महल, शंखुमुखम बीच, कोवलम बीच भी फेमस हैं। शैक्षिण संस्थानों में भारतीय अन्तरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान यहां के दो अच्छे इंस्टीट्यूट हैं। दिल्ली से तिरुवनन्तपुरम की दूरी 2,909.2 किलोमीटर है।