समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है, जिसका प्रभाव मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में है। हालांकि यह मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में भी दखल रखता है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव थे। उन्होंने 4 अक्टूबर, 1992 को इसकी स्थाापना की थी। मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वर्गीय मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी की विचारधारा समाजवादी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को पांच सीटें मिली थीं। 2022 में सपा को यूपी विधानसभा चुनाव में 111 सीटें मिली थीं।