'घटिया है, वक्त और पैसा बर्बाद...', Dhurandhar 2 फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; रणवीर सिंह पर भी कसा तंज
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 रिलीज के बाद चर्चा में बनी हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 01:37:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 01:37:46 PM (IST)
राम्या ने की धुरंधर 2 की आलोचना (फोटो-इंस्टाग्राम)HighLights
- निर्देशन, संवाद और अभिनय पर उठाए गंभीर सवाल
- रणवीर सिंह के प्रदर्शन पर भी जताई नाराजगी
- फिल्म को अंत में प्रोपेगैंडा तक बता दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जहां कुछ दर्शकों और सेलेब्स ने सराहना की है, वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। अब इस विवाद में पूर्व लोकसभा सांसद और अभिनेत्री राम्या सिंह भी शामिल हो गई हैं।
राम्या ने की कड़ी आलोचना
राम्या ने फिल्म देखने के बाद इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने दर्शकों को सलाह दी कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बजाय अपना समय और पैसा बचाएं। उनके अनुसार फिल्म का निर्देशन, संवाद, बैकग्राउंड स्कोर और अभिनय सभी कमजोर हैं।
सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट
राम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि फिल्म देखने का अनुभव बेहद बोरिंग रहा। उन्होंने इसे ऐसी किताब पढ़ने जैसा बताया जिसका चैप्टर खत्म ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि कहानी इतनी धीमी और उबाऊ है कि दर्शक बीच में ही रुचि खो सकते हैं और अंत में निराश होकर हंसने लगते हैं।
ओटीटी पर देखने की सलाह
राम्या ने आगे कहा कि यदि कोई इस फिल्म को देखना चाहता है, तो उसे थिएटर में देखने की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना बेहतर रहेगा। वहां दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार फिल्म को बीच में रोक सकते हैं। उन्होंने फिल्म के सभी तकनीकी पहलुओं को कमजोर बताया।
रणवीर सिंह पर भी साधा निशाना
राम्या ने फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म में उन्हें केवल रणवीर के बाल ही नजर आए। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पहले पार्ट में रणवीर की पर्सनालिटी और प्रेजेंस बेहतर थी, लेकिन इस बार वैसा प्रभाव नहीं दिखा। अंत में उन्होंने कहा कि रणवीर इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।
फिल्म को बताया प्रोपेगैंडा
राम्या ने अपने पोस्ट के अंत में फिल्म को प्रोपेगैंडा भी बताया। उल्लेखनीय है कि फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई है और इसके बाद से ही यह लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।