• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

PM मोदी संग फोटो और बैकग्राउंड में 'तुझे देखा तो यह जाना सनम'! जानिए क्यों चर्चा में आए मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम के पोस्ट्स

नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम अपने अनोखे सोशल मीडिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने समिट के दौरा...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 01:42:14 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 01:42:14 PM (IST)
PM मोदी संग फोटो और बैकग्राउंड में 'तुझे देखा तो यह जाना सनम'! जानिए क्यों चर्चा में आए मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम के पोस्ट्स
BRICS समिट के दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शेयर की तस्वीरें जिनमें बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल। (social media)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हुआ BRICS समिट जियोपॉलिटिक्स और डिप्लोमेसी की वजह से चर्रा में रहा। लेकिन, एक और वजह भी है, जिसने सभी इंडियन्स और फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, इस समिट में 11 देश शआमिल हुए थे। इसका हिस्सा मलेशिया भी था। अब इस देश के PM अनवर इब्राहिम के सोश मीडिया हैंडल ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। उन्होंने इस समिट से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की है। सभी में PM ने बॉलीवुड गानों का ही इस्तेमाल किया है।

आइए एक-एक कर सभी को देखते हैं….

View this post on Instagram

A post shared by Popcorn (@_pop_corn_2.0)

  • मलेशिया PM ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर उस वक्त की है, जब दोनों की पहली मुलाकात भीरत मंडपम में हुई। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने तुझे देखा तो यह जाना सनम गाने का इस्तेमाल किया।

  • PM मोदी के साथ एक और तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने गाना लगाया- दिल तो पागल है।
  • ब्रिक्स समिट से तस्वीरों के लिए, मलेशियाई PM ने साल 2000 की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का गाना 'हर दिल जो प्यार करेगा' चुना। वहीं, भारत से रवाना होते समय की तस्वीरों के लिए उन्होंने फिल्म 'लक्ष्य' का गाना 'कंधों से मिलते हैं कंधे' इस्तेमाल किया।
  • भारत दौरे के दौरान, इब्राहिम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मिले। विपक्षी नेताओं के साथ दावत की तस्वीरें शेयर करते हुए, इब्राहिम ने फिल्म 'वीर-जारा' का गाना 'ऐसा देश है मेरा' चुना।
  • लेकिन ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात वाली पोस्ट के लिए इब्राहिम ने 1957 की फिल्म 'नया दौर' का गाना 'साथी हाथ बढ़ाना' चुना।
  • एक और पोस्ट जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इब्राहिम की तस्वीर। इसके लिए उन्होंने 2001 में आई आमिर खान की फिल्म 'लगान' का गाना 'चले चलो' चुना।
  • BRICS Summit के बारे में…

    इस साल BRICS Summit का आयोजन राजधानी दिल्ली में हुआ था। समिट के लिए कुल 32 प्रतिनिधिमंडल आए थे…इनमें ब्रिक्स सदस्य देशों से 11, 10 पार्टनर, चार क्षेत्रीय संगठन और सात अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल थे।

    इसके बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था- ब्रिक्स समिट एक ऐसी दुनिया में हो रही थी जो बहुत बंटी हुई थी- यहां 2 बड़े टकराव, गहरी दूरियां और बहुत मजबूत राय और हित थे। इस बंटवारे के बावजूद, हमने आम सहमति बनाई। अगर आप देखें, तो उस समय का सबसे मुश्किल मुद्दा पश्चिम एशिया का टकराव था। लेकिन हम एक ऐसा बयान जारी करने में कामयाब रहे जिस पर सभी सहमत थे।

    यह भी पढ़ें- जिसे मां कहते थे, उसी के साथ डेटिंग की खबरें! श्वेता तिवारी-विशाल आदित्य का नाम फिर जुड़ा