एंटरटेनमेंट डेस्क। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही दर्शकों की नजरें अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज लिस्ट पर टिक जाती हैं। अगर आप भी फरवरी के पहले हफ्ते में थ्रिल, हॉरर और ड्रामा से भरपूर कंटेंट देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।
2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स तक कई बड़ी फिल्में और चर्चित वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया देखने को मिलेगा।
फरवरी के पहले हफ्ते के लेटेस्ट थ्रिलर रिलीज
डेथ व्हिस्परर 3 (Death Whisperer 3)
थाई हॉरर फ्रेंचाइजी Death Whisperer 3 की तीसरी किस्त अब ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। डर और अलौकिक घटनाओं से भरपूर यह फिल्म थिएटर में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद 4 फरवरी को Netflix पर स्ट्रीम होगी।
द लिंकन लॉयर सीजन 4 (The Lincoln Lawyer Season 4)
कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर वेब सीरीज The Lincoln Lawyer का चौथा सीजन 5 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जहां एक बार फिर सस्पेंस और कानूनी जंग देखने को मिलेगी।
द राजा साहब (The Raja Saab)
साउथ सुपरस्टार Prabhas की हॉरर-कॉमेडी फिल्म The Raja Saab थिएटर में भले ही कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन अब यह 6 फरवरी से Jio Hotstar पर हिंदी में उपलब्ध होगी।
वध 2 (Vadh 2)
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर क्राइम थ्रिलर Vadh 2 इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 6 फरवरी (शुक्रवार) को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karun 2)
कॉमेडी के फैंस के लिए खुशखबरी है। कपिल शर्मा की फिल्म Kis Kisko Pyaar Karun 2 अब थिएटर के बाद ओटीटी पर आ रही है। यह मूवी 6 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
पराशक्ति (Parasakthi)
साउथ के लोकप्रिय अभिनेता Sivakarthikeyan की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म Parasakthi ने थिएटर में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब यह फिल्म 7 फरवरी से ZEE5 पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- 'जमीन-आसमान का फर्क है...', अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की Ramayana और आदिपुरुष की तुलना पर दिया बयान