• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

सावधान! बहुत कम तापमान पर एसी चलाना पड़ सकता है भारी, घेर सकती हैं ये 5 बीमारियां

डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक लगातार एसी में रहना शरीर पर असर डाल सकता है, खासकर तब जब तापमान बहुत कम रखा जाए और शरीर को प्राकृतिक वातावरण से कम ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 03:30:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 03:30:00 PM (IST)
  • Join करें
सावधान! बहुत कम तापमान पर एसी चलाना पड़ सकता है भारी, घेर सकती हैं ये 5 बीमारियां
बहुत कम तापमान पर एसी चलाना पड़ सकता है भारी

HighLights

  1. बहुत कम तापमान पर एसी चलाना पड़ सकता है भारी
  2. ज्यादा एसी मतलब रूखी त्वचा और सिरदर्द, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
  3. डॉक्टर सलाह देते हैं कि एसी का तापमान बहुत कम रखने से बचें

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान से बचने के लिए लोग घर, ऑफिस और गाड़ियों में घंटों एसी में समय बिता रहे हैं। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक लगातार एसी में रहना शरीर पर असर डाल सकता है, खासकर तब जब तापमान बहुत कम रखा जाए और शरीर को प्राकृतिक वातावरण से कम संपर्क मिले।

डॉक्टर ने क्या कहा?

ड़ाक्टर के अनुसार लंबे समय तक एसी में रहने से त्वचा में रूखापन, आंखों में जलन, सिरदर्द, थकान और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में गले में खराश, सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी परेशानी भी बढ़ सकती है। लगातार ठंडे वातावरण में रहने के बाद अचानक तेज गर्मी में निकलने से शरीर के तापमान संतुलन पर भी असर पड़ सकता है।


डाक्टर सलाह देते हैं कि एसी का तापमान बहुत कम रखने से बचें और उसे सामान्य स्तर पर रखें। हर कुछ समय में बाहर सामान्य वातावरण में भी कुछ मिनट बिताएं। पर्याप्त पानी पीते रहें और कमरे में हवा का उचित प्रवाह बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- इंदौर में बड़ा हादसा: पॉश कॉलोनी के बंगले में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, कमरे में सो रही बेटी को पिता ने बचाया

यदि आंखों, त्वचा या सांस से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहे तो चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। साथ ही उनका कहना है कि एसी का उपयोग करना गलत नहीं है, लेकिन लंबे समय तक लगातार और बिना संतुलन के उपयोग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।