बारिश के दिनों में जोड़ों का दर्द है तो फिक्र ना करें, खाने में इन सामग्रियों को शामिल करने से मिलेगा आराम
Joint Pain: गठिया या पहले से जोड़ों की समस्या वाले लोगों को इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 10:46:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 10:55:44 AM (IST)
जोड़ों के दर्द से ऐसे पाएं राहत।HighLights
- हल्दी, अदरक, लहसुन और मेथी को भी भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
- बारिश में तले-भुने, अत्यधिक नमकीन, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
- हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और आराम जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
लाइफ स्टाइल डेस्क। बारिश के मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण कई लोगों को जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की समस्या अधिक महसूस हो सकती है। डायटीशियन हर्षा भटनागर का कहना है कि विशेषकर गठिया या पहले से जोड़ों की समस्या वाले लोगों को इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
खाने में ये चीजें होना चाहिये
आहार में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। दूध, दही, पनीर, रागी, तिल, दालें, सोया और हरी पत्तेदार सब्जियां हड्डियों और मांसपेशियों के लिए उपयोगी हैं। अलसी, अखरोट और चिया सीड्स जैसे खाद्य पदार्थ सूजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं।
इस तरह से बनाएं भोजन
- हल्दी, अदरक, लहसुन और मेथी को भी संतुलित मात्रा में भोजन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
- बारिश में तले-भुने, अत्यधिक नमकीन और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
- पर्याप्त पानी पिएं और वजन को नियंत्रित रखें।
- साथ ही, नियमित हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग और पर्याप्त आराम जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।