• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

अनूठे खान-पान के लिए ख्‍यात जबलपुर में चटनी का स्वाद बना रहा समोसे और बड़े को खास

लोग न केवल लाइन में लगते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा जायके को सुरक्षित करने के लिए घंटों पहले 'एडवांस बुकिंग' तक करा रहे हैं ताकि उन्हें समय पर गर्म नाश्त...और पढ़ें

By Rahul RaikwarEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 09 May 2026 01:00:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 01:00:04 PM (IST)
अनूठे खान-पान के लिए ख्‍यात जबलपुर में चटनी का स्वाद बना रहा समोसे और बड़े को खास

HighLights

  1. व्यंजनों का नाम सुनते ही जुबान पर पानी आ जाता है
  2. समोसे का असली स्वाद चटनी पर निर्भर करता है
  3. अदरक और पुदीना की चटनी कर रही स्वाद दो गुना

राहुल रैकवार, नईदुनिया जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर अपनी कला और संस्कृति के साथ-साथ अपने अनूठे खान-पान के लिए भी देशभर में पहचानी जाती है। शहर के स्ट्रीट फूड का जिक्र होते ही समोसा, मंगौड़ा और आलू बड़ा जैसे व्यंजनों का नाम जुबान पर आ जाता है।

एक खास 'चटनी' चर्चा का विषय

इन दिनों जबलपुर के स्वाद प्रेमियों के बीच केवल समोसा ही नहीं, बल्कि उसके साथ परोसी जाने वाली एक खास 'चटनी' चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारों का कहना है कि समोसे का असली स्वाद चटनी पर निर्भर करता है, और इसी फार्मूले को अपनाकर शहर के कुछ विक्रेता ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।


'चटनी के शौकीनों' का नया ठिकाना

विशेष रूप से सिंधी कैंप के पास स्थित भानतलैया क्षेत्र इन दिनों 'चटनी के शौकीनों' का नया ठिकाना बन गया है। यहां मिलने वाली अदरक और पुदीना की चटनी ने समोसे के स्वाद को दो गुना कर दिया है।

समोसे का हर निवाला यादगार

अदरक की तीखी खुशबू और पुदीने की ताजगी का ऐसा अनूठा संगम तैयार किया जाता है कि समोसे का हर निवाला यादगार बन जाता है। यही कारण है कि दूर-दराज के इलाकों से लोग केवल इस विशेष स्वाद का आनंद लेने के लिए भानतलैया खिंचे चले आते हैं।

शाम का नजारा किसी उत्सव जैसा

शाम ढलते ही यहां का नजारा किसी उत्सव जैसा होता है। दुकान पर शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पैर रखने की जगह नहीं होती। यहां केवल समोसे ही नहीं, बल्कि गरमा-गरम मंगौड़े और आलू बड़े भी उसी मशहूर अदरक-पुदीना चटनी के साथ परोसे जाते हैं।

चटनी की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि चटनी का यह स्वाद वर्षों से बरकरार है। दुकानदारों ने भी समय के साथ यह समझ लिया है कि ग्राहकों को बांधे रखने के लिए मुख्य व्यंजन से ज्यादा उसकी सहायक सामग्री यानी चटनी की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है।

चटनी के साथ नए प्रयोग कर रहे हैं विक्रेता

जबलपुर के अन्य हिस्सों में भी अब इस ट्रेंड को देखा जा रहा है, जहां विक्रेता चटनी के साथ नए प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, भानतलैया का अदरक-पुदीना तड़का आज भी अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है। जबलपुर की इन गलियों में मिलने वाला यह स्वाद आपकी शाम को जायकेदार बनाने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें- कल से बदल जाएगी आपकी लाइफ स्टाइल