• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • लाइफस्टाइल

स्टाइल और सुकून के लिए युवाओं की पहली पसंद बने कॉटन और खादी के ट्रेंडी कपड़े

ग्वालियर शहर के कपड़ा बाजारों से लेकर बड़े मॉल्स और ब्रांडेड स्टोर्स तक में इन दिनों होजरी, सूती और खादी के कपड़ों की मांग में उछाल देखा जा रहा है।

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 02:32:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 02:33:35 PM (IST)
  • Join करें
स्टाइल और सुकून के लिए युवाओं की पहली पसंद बने कॉटन और खादी के ट्रेंडी कपड़े
शोरूम पर समर कलेक्शन। नईदुनिया

HighLights

  1. ग्वालियर में उमस वाली गर्मी का बढ़ा टॉर्चर
  2. मॉल और बाड़ा में उमड़ी युवाओं की भीड़
  3. ब्रीदेबल फैब्रिक को दे रहे प्राथमिकता

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल में प्री-मानसून की दस्तक के बाद हवा में नमी बढ़ने से अब उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। इस चिपचिपे मौसम में तीखी धूप के साथ-साथ शरीर से निकलने वाला अत्यधिक पसीना लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। ऐसे में खुद को राहत देने और इस चुभती गर्मी से बचने के लिए शहर के लोगों ने अपने पहनावे में बड़ा बदलाव करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि शहर के कपड़ा बाजारों से लेकर बड़े मॉल्स और ब्रांडेड स्टोर्स तक में इन दिनों होजरी, सूती और खादी के कपड़ों की मांग में उछाल देखा जा रहा है।

मॉल और स्टोर्स में उमड़ रही युवाओं की भीड़

इस बदलते वेदर ट्रेंड को देखते हुए शहर के डीबी मॉल, तानसेन रोड स्थित रीटेल आउटलेट्स, महाराज बाड़ा, टोपी बाजार व अन्य प्रमुख स्टोर्स में युवाओं को देखा जा रहा है। युवा स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट को पहली प्राथमिकता दे रहे है। दुकानदारों के मुताबिक, युवा अब ऐसे फैब्रिक को चुन रहे हैं जो शरीर को पूरी तरह ब्रीदेबल स्पेस दें और पसीने को आसानी से सोख सकें। इस मामले में होजरी के लाइटवेट टी-शर्ट्स, ओवरसाइज्ड ड्रॉप-शोल्डर टीज और कॉटन-खादी के को-आर्ड सेट्स युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।


कुर्ता और कुर्ती का बढ़ा क्रेज, सदाबहार हुई खादी

बाड़े पर रेडीमेड गारमेंट का कारोबार करने वाले कृष्णा अग्रवाल के मुताबिक गर्मी के इस सीजन में पारंपरिक और इंडो-वेस्टर्न लुक का फ्यूजन खूब पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में सूती और खादी के कपड़ों में लान्ग व शार्ट कुर्ता और कुर्तियों की डिमांड अधिक है। कालेज जाने वाली छात्राओं और कामकाजी महिलाओं में पेस्टल कलर्स की काटन कुर्तियां और प्लाजो सेट्स की भारी डिमांड है। युवा वर्ग में खादी के शार्ट कुर्ते और लिनन-कॉटन की शर्ट्स का ट्रेंड देखा जा रहा है, जो आफिस और कैजुअल वियर दोनों में कूल लुक देते हैं।

क्यों सुकून दे रहे हैं ये फैब्रिक

उमस भरे मौसम में सिंथेटिक, नायलान या पालिएस्टर के कपड़े पहनने से त्वचा से पसीना साफ नहीं होता, जिससे घमौरियां, फंगल इन्फेक्शन और स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। इसके विपरीत, सूती और खादी के कपड़े शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं और हवा के आवागमन को बनाए रखते हैं। वहीं, होजरी फैब्रिक अपनी स्ट्रेचेबिलिटी और साफ्टनेस के कारण घर और जिम में पहनने के लिए सबसे आरामदायक साबित हो रहा है।