
लाइफस्टाइल डेस्क: फरवरी का नाम आते ही दिलों में प्यार की हल्की-सी दस्तक सुनाई देने लगती है। यह महीना सिर्फ कैलेंडर का हिस्सा नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और अपनापन जताने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। खासतौर पर वेलेंटाइन्स वीक (Valentine’s Week 2026), जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है, प्यार को अलग-अलग अंदाज़ में व्यक्त करने का अवसर देता है। गुलाब से लेकर वादों और एहसासों तक, हर दिन रिश्तों को और गहरा बनाता है।
रोज डे से होती है वेलेंटाइन्स वीक की शुरुआत
रोज डे: 7 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन्स वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाब भेंट कर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक माना जाता है, पीला गुलाब दोस्ती का और सफेद गुलाब शांति का संदेश देता है। यह दिन रिश्तों में नई खुशबू और रंग भरने का अवसर देता है।
प्रपोज डे: 8 फरवरी, रविवार
प्रपोज डे खासतौर पर उन लोगों के लिए होता है, जो अपने दिल की बात कहना चाहते हैं। इस दिन लोग अपने पसंदीदा व्यक्ति के सामने अपने प्यार का इजहार करते हैं और साथ निभाने का प्रस्ताव रखते हैं।
| दिन का नाम | तारीख | वार |
|---|---|---|
| रोज डे (Rose Day) | 7 फरवरी 2026 | शनिवार |
| प्रपोज डे (Propose Day) | 8 फरवरी 2026 | रविवार |
| चॉकलेट डे (Chocolate Day) | 9 फरवरी 2026 | सोमवार |
| टेडी डे (Teddy Day) | 10 फरवरी 2026 | मंगलवार |
| प्रॉमिस डे (Promise Day) | 11 फरवरी 2026 | बुधवार |
| हग डे (Hug Day) | 12 फरवरी 2026 | गुरुवार |
| किस डे (Kiss Day) | 13 फरवरी 2026 | शुक्रवार |
| वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) | 14 फरवरी 2026 | शनिवार |
चॉकलेट डे: 9 फरवरी, सोमवार
प्यार के इजहार के बाद रिश्तों में मिठास लाने का दिन होता है चॉकलेट डे। इस दिन लोग एक-दूसरे को पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। चॉकलेट को तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने वाला माना जाता है।
टेडी डे: 10 फरवरी, मंगलवार
टेडी बियर मासूमियत और कोमल भावनाओं का प्रतीक है। इस दिन टेडी गिफ्ट कर यह संदेश दिया जाता है कि दूरी के बावजूद भावनाएं हमेशा साथ रहती हैं।
प्रॉमिस डे: 11 फरवरी, बुधवार
प्रॉमिस डे रिश्तों की नींव को मजबूत करने का दिन है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से ईमानदारी, विश्वास और हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा करते हैं।
हग डे: 12 फरवरी, गुरुवार
एक सच्ची झप्पी बिना शब्दों के भी बहुत कुछ कह देती है। हग डे पर गले लगकर अपनेपन और सुरक्षा का एहसास कराया जाता है।
किस डे: 13 फरवरी, शुक्रवार
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है। यह दिन गहरे भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान को दर्शाता है।
वेलेंटाइन डे:14 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन्स वीक का अंतिम और सबसे खास दिन वेलेंटाइन डे होता है। संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला यह दिन प्रेम, समर्पण और रिश्तों की जीत का प्रतीक है।