• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • आलीराजपुर

आलीराजपुर में युवती का अपहरण, अजमेर में धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास और दुष्कर्म; लव जिहाद का आरोपित शाजापुर से गिरफ्तार

आलीराजपुर में युवती के अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने इंदौर निवासी शकील शाह को शाजापुर से गिरफ्तार किया।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 06:59:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 06:59:34 PM (IST)
  • Join करें
आलीराजपुर में युवती का अपहरण, अजमेर में धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास और दुष्कर्म; लव जिहाद का आरोपित शाजापुर से गिरफ्तार
एमपी के शाजापुर से आरोपी शकील शाह गिरफ्तार

HighLights

  1. आलीराजपुर पुलिस ने शकील शाह को गिरफ्तार किया
  2. धर्म परिवर्तन प्रयास और दुष्कर्म का मामला दर्ज
  3. आरोपित पहले छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुआ था

नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। आदिवासी अंचल में युवती से छेड़छाड़, अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में इंदौर निवासी आरोपित शकील शाह को शाजापुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित तीन से चार दिन पहले बाइक से युवती को लेकर गया था। आरोप है कि वह युवती को राजस्थान के अजमेर ले गया, जहां शादी का दबाव बनाकर दुष्कर्म किया और धर्म परिवर्तन का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मामला

एसपी रघुवंश सिंह के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पहले आरोपित शकील शाह की पहचान उनकी बेटी से मजदूरी के दौरान हुई थी। उस समय युवती नाबालिग थी।

पीड़िता के बालिग होने के बाद आरोपित पर दबाव बनाने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। युवती ने अपने पिता के साथ 30 मई को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसटी-एससी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।


जमानत के बाद फिर सामने आया मामला

छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के 18 दिन बाद ही आरोपित ने युवती को फिर से अपने साथ ले जाने की घटना को अंजाम दिया।

तीन-चार दिन पहले शकील शाह इंदौर से बाइक पर आलीराजपुर पहुंचा और रात के समय युवती को उसके घर से लेकर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।

मोबाइल लोकेशन से अजमेर पहुंची पुलिस

पुलिस जांच में मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित की लोकेशन पहले राजस्थान के अजमेर में मिली। पुलिस के अनुसार वहां आरोपित ने युवती का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवती को लेकर उज्जैन होते हुए शाजापुर पहुंच गया। पुलिस ने पीछा करते हुए शाजापुर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

युवती को सुरक्षित वापस लाई पुलिस

पुलिस ने शाजापुर से आरोपित को पकड़ने के साथ ही युवती को भी बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित आलीराजपुर वापस लाया गया। पुलिस ने आरोपित शकील शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में आगे की जांच जारी है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। इससे पहले भी आरोपित की गिरफ्तारी के दौरान समाजजनों और हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया था।