अपराधी को पकड़ने आयी गुजरात पुलिस पर अलिराजपुर में जानलेवा हमला, थाने में शरण लेकर बचाई जान
अलिराजपुर जिलेक के कठीवाड़ा में वारंटी अपराधी को पकड़े आए गुजरात के पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस को मौके पर बीच-बचाव करना ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 11:59:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Mar 2026 03:04:53 AM (IST)
पुलिस पर जानलेवा हमला (सांकेतिक फोटो)HighLights
- गुजरात के आणंद जिले से आयी पुलिस पर हमला
- पुलिस गांव में एक वारंटी की तलाश करने आयी थी
- हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर: गुजरात के आणंद जिले की पुलिस टीम पर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में उस समय हमला हो गया, जब वह नानी बड़ोई गांव में वारंटी की तलाश में पहुंची थी। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस दल को खदेड़ दिया। जवानों को कट्ठीवाड़ा थाने में शरण लेनी पड़ी।
एसपी रघुवंशी सिंह भदौरिया ने बताया कि वारंटी को पकड़ने आनंद के चार पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे थे, जिन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- मंडला में बच्चा चोरी की अफवाह ने ले ली जान, भीड़ की पिटाई के बाद सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत
इस दौरान पुलिस वाहन पर हमला किया गया और गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। स्थिति गंभीर होते देख भाबरा पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई, जिसके बाद ग्रामीण भाग निकले। गुजरात पुलिस की टीम को सुरक्षित बाहर निकालकर आजाद नगर थाने पहुंचा दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।