• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

चंदेरी साड़ियों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे सीधे वेबसाइट से मिलेगी असली साड़ी, पूरी 'हिस्ट्री' बताएगा जीआई टैग

कलेक्टर ने हथकरघा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैंडलूम पार्क के नाम से एक समर्पित वेबसाइट तैयार की जाए, जिससे देश-विदेश के ग्राहकों को सीधे उ...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 12:26:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 12:26:32 PM (IST)
  • Join करें
चंदेरी साड़ियों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब घर बैठे सीधे वेबसाइट से मिलेगी असली साड़ी, पूरी 'हिस्ट्री' बताएगा जीआई टैग
अब देश-विदेश के ग्राहक सीधे वेबसाइट से खरीद सकेंगे असली चंदेरी साड़ियां (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अब देश-विदेश के ग्राहक सीधे वेबसाइट से खरीद सकेंगे असली साड़ियां
  2. साड़ियों पर लगेगा जीआई टैग, दर्ज होगा बुनकर का नाम और इतिहास
  3. हैंडलूम पार्क की बनेगी समर्पित वेबसाइट, एमपीआईडीसी संभालेगी तकनीकी कमान

नवदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शनिवार को हैंडलूम पार्क चंदेरी में एसपीव्ही एवं मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंदेरी साड़ियों के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और विक्रय को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने हथकरघा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हैंडलूम पार्क के नाम से एक समर्पित वेबसाइट तैयार की जाए, जिससे देश-विदेश के ग्राहकों को सीधे उच्च गुणवत्ता वाली असली चंदेरी साड़ियां उपलब्ध हो सकें।

बैठक में बताया गया कि एमपीआईडीसी को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो डिजाइनिंग, मार्केटिंग और उत्पादन से जुड़े कार्यों में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। बैठक के दौरान चंदेरी साड़ी संग्रहालय एवं दुकान आवंटन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मास्टर वीवर्स एवं बुनकरों ने नकली साड़ियों पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक साड़ी पर जीआई टैग लगाने का सुझाव दिया।


इस टैग में बुनकर का नाम, ताने-बाने की जानकारी और निर्माण अवधि दर्ज होगी। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे लागू करने पर जोर दिया। बैठक में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय गाइडों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षित गाइडों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। बैठक में एसडीएम मनीष धनगर सहित हथकरघा विभाग और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।