• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

बीमार सिस्टम : गोदड़ी में बेटी का शव उठाकर ले गया पिता, नहीं मिला शव वाहन; अशोकनगर जिले में इंसानियत हुई शर्मसार

शनिवार शाम किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर लाया गया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम रविवार सुबह किय...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 04 May 2026 10:45:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 11:34:15 AM (IST)
  • Join करें
बीमार सिस्टम : गोदड़ी में बेटी का शव उठाकर ले गया पिता, नहीं मिला शव वाहन; अशोकनगर जिले में इंसानियत हुई शर्मसार
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर में आदिवासी किशोरी का शव ले जाते हुए स्वजन।

HighLights

  1. भीषण गर्मी में सड़क पर गुदड़ी में लिपटा रहा आदिवासी किशोरी का शव
  2. 3 घंटे तक नहीं मिला शव वाहन,स्वजन हाथों में उठाकर ले जाने को हुए मजबूर
  3. बहादुरपुर में स्वाथ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही हुई उजागर

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर/बहादुरपुर। मध्य प्रदेश के बहादुरपुर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भीषण गर्मी के बीच एक आदिवासी किशोरी का शव घंटों तक सड़क किनारे गुदड़ी में लिपटा पड़ा रहा। स्वजन शव को घर ले जाने के लिए पुलिस, 112 हेल्पलाइन और अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार के बाद मजबूर परिजनों ने शव को खुद हाथों में उठाकर घर ले जाने का निर्णय लिया। वे अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर तक शव ले भी गए, तभी स्थानीय लोगों को जानकारी लगी और एक कार की व्यवस्था कर शव को घर पहुंचाया गया।


पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिली कोई सुविधा

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम किशोरी का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर लाया गया। रात होने के कारण पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया गया, लेकिन इसके बाद शव को घर पहुंचाने के लिए न तो वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही अन्य कोई सहायता मिली। यहां तक कि शव को ढकने के लिए न तो कपड़ा मिला और न ही पॉलिथीन।

स्ट्रेचर और वार्ड बॉय तक नहीं मिला

स्जवनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को बाहर लाने के लिए अस्पताल की ओर से स्ट्रेचर या वार्ड बॉय तक उपलब्ध नहीं कराया गया। शव को ढंग से पैक भी नहीं किया गया, जिसके चलते पिता और भाई के साथ स्वजनों को ही हाथों से उठाकर बाहर लाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- पति अस्पताल में दर्द से तड़पता रहा, बाहर पत्नी से एम्बुलेंस साफ कराते रहे कर्मचारी, कटनी में इंसानियत शर्मसार

महिला पुलिसकर्मी नहीं थी मौजूद

मृतक किशोरी के भाई ने बताया कि घटना के बाद मौके पर केवल पुरुष पुलिसकर्मी पहुंचे थे। किशोरी के शव को लाने के दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। हालांकि रविवार सुबह पोस्टमार्टम के समय एसडीओपी मुंगावली अस्पताल पहुंचीं।

रातभर परिजनों ने की शव की रखवाली

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में बने पोस्टमार्टम कक्ष की स्थिति भी बेहद खराब बताई जा रही है। कक्ष के आसपास गंदगी, कचरे के ढेर और नालियों का पानी जमा है। पुलिस ने शव को कक्ष में रखवा दिया, लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई। परिजनों को पूरी रात जागकर चूहों और आवारा कुत्तो से शव की रखवाली करनी पड़ी।

जिम्मेदारी पर सवाल

‘पोस्टमार्टम वाले मामलों में शव को अस्पताल तक लाने, उसकी सुरक्षा करने, पोस्टमार्टम कराने एवं पोस्टमार्टम उपरांत शव को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था पुलिस की होती है। हमारे अस्पताल में शव वाहन नहीं है, जिला अस्पताल से शव वाहन बुलाने के प्रयास कई बार किए हैं जो असफल साबित हुए।’डॉ. यशवंत सिंह तोमर, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर