• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

अशोकनगर में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग को लेकर बड़ा खुलासा, नाबालिग को प्रताड़ित करने वाले रियान और मुसीर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रियान खान, जुबेर खान एवं मुसीर खान निवासी आजाद मोहल्ला अशोकनगर पिछल...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 09 May 2026 02:32:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 02:32:29 PM (IST)
  • Join करें
अशोकनगर में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग को लेकर बड़ा खुलासा, नाबालिग को प्रताड़ित करने वाले रियान और मुसीर गिरफ्तार
अशोकनगर में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग को लेकर बड़ा खुलासा (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. अशोकनगर में 'धर्मांतरण' और ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा
  2. नाबालिग को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  3. उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था

नवदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एक विधि विवादित बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी रियान खान, जुबेर खान एवं मुसीर खान निवासी आजाद मोहल्ला अशोकनगर पिछले करीब एक वर्ष से उसे परेशान कर रहे थे। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रियान खान ने मित्रता के दौरान पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो प्राप्त कर ली थी और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।


यह भी पढ़ें- CG के छोटेडोंगर में धर्मांतरण को लेकर बढ़ता तनाव, सर्व आदिवासी समाज ने 'घर वापसी' का दिया अल्टीमेटम

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मामले में थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं एवं पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रियान खान एवं मुसीर खान को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।