• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

'बुर्के में घर लौटी बेटी तो उड़ गए होश': भोपाल में नाबालिग का ब्रेनवाश और निकाह,धर्म परिवर्तन मामले में FIR दर्ज

पहले लव जिहाद में हिंदू किशोरियों को फंसाने, फिर उनसे बलपूर्वक निकाह करने और छलपूर्वक धर्म परिवर्तन करने वाले एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

By Sachin SharmaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 10:03:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 11:55:15 PM (IST)
  • Join करें
'बुर्के में घर लौटी बेटी तो उड़ गए होश': भोपाल में नाबालिग का ब्रेनवाश और निकाह,धर्म परिवर्तन मामले में FIR दर्ज
नाबालिग का ब्रेनवाश किया गया।

HighLights

  1. ट्रेन में बातचीत से हुआ मामले का खुलासा
  2. तीन युवकों पर दुष्कर्म व धर्मांतरण का केस
  3. आरोपियों की तलाश में भोपाल पहुंची पुलिस

नईदुनिया न्यूज, पिपरई। बीते 14 अप्रैल को जब भोपाल से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुर्का पहने तीन किशोरियों को देखा और उनके बीच आपस में हो रही बातचीत को ध्यान से सुना तो पहले लव जिहाद में हिंदू किशोरियों को फंसाने, फिर उनसे बलपूर्वक निकाह करने और छलपूर्वक धर्म परिवर्तन करने वाले एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की सजगता के बाद एक किशोरी की मां की शिकायत पर भोपाल निवासी तीन मुस्लिम युवकों पर विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल, पिपरई निवासी अजा वर्ग की एक किशोरी भोपाल निवासी दो अन्य हिंदू किशोरियों के साथ बीते 14 अप्रैल को पिपरई आ रही थी। तीनों किशोरियां इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार थीं। इसी बोगी में एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता भी सवार थे।


ऐसे खुला पूरा मामला

पहनावे से मुस्लिम लेकिन बोलचाल से हिंदू समझ आ रहीं तीनों किशोरियां जब पिपरई रेलवे स्टेशन पर उतरीं तो उन्होंने सजगता दिखाते हुए पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। इनमें से एक किशोरी बुर्का पहने घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। इसी किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

मामा के घर रहते किया किशोरी का ब्रेनवाश

बताया गया है कि पिपरई क्षेत्र की निवासी अजा वर्ग की एक नाबालिग के मामा भोपाल में रहते हैं। इस किशोरी ने भोपाल की ही निवासी दो किशोरियों को सहेली बना लिया था, जिनके माध्यम से वह करीब चार माह पहले एक मुस्लिम युवक अल्तमश खान के संपर्क में आ गई। अल्तमश खान बीते 5 अप्रैल को पिपरई आया और किशोरी को बहला-फुसला कर भोपाल ले गया, जहां उसने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराया और उससे निकाह किया।

अल्तमश खान ने किशोरी के साथ इन दस दिनों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर बलपूर्वक दुष्कर्म किया।

एक वर्ष पहले सहेलियों को भी हो चुका है धर्म परिवर्तन

जब उक्त किशोरी घर आई और उसकी मां ने बुर्का पहनने का कारण पूछा तो वह टूट गई। किशोरी ने जो कहानी सुनाई, उसने मां के होश उड़ा दिए। किशोरी ने बताया कि जिन दो सहेलियों के माध्यम से वह अल्तमश खान के संपर्क में आई थी, वह भी साल 2025 में धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं।

इनमें से एक से भोपाल निवासी आहत शेख और दूसरी सहेली से गल्ला मंडी निवासी अरहान अली ने छलपूर्वक निकाह किया है। इन दोनों सहेलियों ने ही किशोरी का ब्रेनवाश तीनों मुस्लिम युवकों के साथ मिलकर किया और उसे दलदल में धकेल दिया।

आरोपियों की तलाश में भोपाल रवाना हुई पुलिस टीम

मामला सामने आते ही पुलिस ने दुष्कर्म, धर्मांतरण, पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक पुलिस टीम को आरोपियों को पकड़ने के लिए भोपाल रवाना किया गया है।

विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मांग

वहीं विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि तीनों किशोरियों के मोबाइल फोन के डाटा की जांच की जाए। उन्हें संदेह है कि मोबाइल फोनों में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के राज छुपे हुए हैं। संभवतः तीनों किशोरियों को देह व्यापार के दलदल में भी उतारा जा रहा था।

इनका कहना है

बृजकिशोर शर्मा, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, अशोकनगर का कहना है कि 'पिपरई पुलिस थाने में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। प्रकरण संबंधी आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस बाल कल्याण समिति के समक्ष किशोरियों को प्रस्तुत करेगी। इसके बाद हमारा उत्तरदायित्व है। हम किशोरियों के सामाजिक-पारिवारिक पुनर्वास, उनके पोषण, उनके संरक्षण के लिए पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ भूमिका निभाएंगे।'

पुलिस का क्या कहना

विवेक शर्मा, एसडीओपी अशोकनगर का कहना है कि 'पुलिस द्वारा किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भोपाल रवाना कर दिया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी।'

यह भी पढ़ें- संबल योजना में मृत्यु के बाद आयु बदलना हुआ बंद, जानें क्या है नया नियम