• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • अशोकनगर

अशोकनगर के बढ़ौली गांव में रहस्यमयी मामला: जहां रहने जाते हैं, वहीं लग जाती है आग; दहशत में परिवार

मध्य प्रदेश में अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील स्थित बढ़ौली गांव में पिछले 15-20 दिनों से एक परिवार में एक-के बाद एक हो रहीं रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं ...और पढ़ें

By Sachin SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 20 May 2026 01:32:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 01:44:00 PM (IST)
  • Join करें
अशोकनगर के बढ़ौली गांव में रहस्यमयी मामला: जहां रहने जाते हैं, वहीं लग जाती है आग; दहशत में परिवार
आग लगने की वजह से इस तरह से सामान जलकर नष्ट हो गया। नईदुनिया।

HighLights

  1. बढ़ौली गांव के एक परिवार के साथ 15-20 दिनों में 50 से अधिक रहस्यमयी आगजनी की घटनाएं
  2. दूसरे घर और धर्मशाला में शिफ्ट होने के बाद भी नहीं रुका आग लगने का सिलसिला
  3. प्रशासन ने तकनीकी जांच शुरू की, भूगर्भीय गैस और रासायनिक प्रतिक्रिया जैसे कारणों की पड़ताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के बढ़ौली गांव में एक परिवार के साथ हो रही रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं ने पूरे इलाके को हैरत में डाल दिया है। पिछले 15-20 दिनों से परिवार जहां भी रह रहा है, वहां अचानक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

अब तक 50 से अधिक बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पहले समझा सामान्य घटना है

गांव निवासी राजेश राजपूत के घर में सबसे पहले आग लगने की घटनाएं शुरू हुईं। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य हादसा समझा, लेकिन जब घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, किताबें और बच्चों के खिलौने अचानक जलने लगे, तो परिवार दहशत में आ गया।


दूसरे घर पहुंचे वहां भी आगजनी हुई

स्थिति तब और रहस्यमयी हो गई, जब परिवार दूसरे घर में रहने पहुंचा और वहां भी आग लगने लगी। इसके बाद परिवार गांव की धर्मशाला में शिफ्ट हो गया, लेकिन वहां भी घटनाओं का सिलसिला जारी रहा।

परिवार का दावा है कि कई बार ऐसी जगहों पर आग लगी, जहां बिजली या शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना नहीं थी। मिक्सी, लोहे की मोटर और यहां तक कि बाहर खड़े ट्रैक्टर में भी आग लग चुकी है। परिवार के लोगों का कहना है कि आग लगने से पहले अजीब बदबू और धुआं महसूस होता है।

naidunia_image

बच्चों के कपड़ों में भी लगी आग

कुछ दिन पहले परिवार के बच्चों के कपड़ों में अचानक आग लग गई। तीन साल के मासूम और किशोरियों के कपड़ों में खेलते समय आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और बच्चों को सुरक्षित बचा लिया।

घटनाओं से भयभीत परिवार अब मानसिक तनाव में है। गांव में भी इन घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- रामानंद सागर का Ramayan से पहले आया था ऐसा रहस्यमयी शो, जिसने बच्चों को खूब डराया; सिर्फ 26 एपिसोड में बना सुपरहिट

प्रशासन ने माना मामला असामान्य

मुंगावली के एसडीएम इसरार खान और थाना प्रभारी अरविंद कछुवाहा ने परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन ने माना है कि मामला असामान्य और रहस्य से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

परिवार के लोगों का कहना है कि अब तक 50 से अधिक बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाकर मामले की जांच करा रहे हैं कि मामला भूगर्भीय गैस, किसी रासायनिक प्रतिक्रिया से तो जुड़ा नहीं है।- इसरार खान, एसडीएम, मुंगावली