• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

युवक बोला-मेरे पापा पुलिस में हैं, सब्जी वाले से मांगे शराब पीने के लिए पैसे, नहीं देने पर पीटा

मारपीट के दौरान उसका भतीजा मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और शिकायत पुलिस से की ...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 23 May 2026 01:12:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 01:12:53 PM (IST)
युवक बोला-मेरे पापा पुलिस में हैं, सब्जी वाले से मांगे शराब पीने के लिए पैसे, नहीं देने पर पीटा

HighLights

  1. मना करने पर सब्जी पलटा दी, राड से हमला किया
  2. युवक को जब पैसे नहीं मिले तो वह आवेश में आ गया
  3. मारपीट के दौरान बीचबचाव करने आया भतीजा भी घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के कोतवाली क्षेत्र में युवक ने दबंगई दिखाते हुए खुद को पुलिसकर्मी का बेटा बताया। सब्जी वाले से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर उसने सब्जी पलटा दी और राड से हमला कर उसको घायल कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता सुनील बोरिकर वार्ड नंबर 12 बूढी बालाघाट निवासी है।

सब्जी की दुकान ही भरण पोषण का माध्‍यम है

सुनील बोरीकर बूढी चौक में सब्जी की दुकान लगाता हैं जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। रोजाना की तरह उसने सब्जी की दुकान लगाया था।शाम करीब 7.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर मौजूद था,तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा।


पैसे देने से इंकार किया तो वह आवेश में आ गया

युवक ने दबगंई दिखाते हुए उससे कहा कि मेरे पिता पुलिस वाले हैं और यह व्यक्ति शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। उसने शराब पीने पैसे देने से इंकार किया तो वह आवेश में आ गया। उसने पहले पूरी सब्जी पलटा दी और फिर पास पड़ी राड से हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसका भतीजा मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और मामले की शिकायत पुलसि से की गई है।

पिता को थाना छोड़ लौट रहे युवक पर चाकू से हमला

कोतवाली के बूढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास चाकूबाजी में युवक घायल हो गया। घायल लूपेंद्र पिता स्वरूपचंद कानतोड़ें 38 वर्ष वार्ड नंबर 13 बूढ़ी बालाघाट निवासी बताया गया है। लूपेंद्र फिलहाल पढ़ाई कर रहा है।

पूछा कि सामने क्यों आ गए तो वह गालियां देने लगा

रात करीब 9 बजे वह अपने पिता स्वरूपचंद को मोटरसाइकिल से नवेगांव थाना छोड़ने गया था। पिता को छोड़कर वापस घर लौटते समय बूढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास नशे में धुत एक व्यक्ति अचानक उसकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया। उसने जब उसे टोका कि मोटरसाइकिल के सामने क्यों आ गए तो वह गालियां देने लगा।

चाकू उठाया और उस पर हमला कर घायल कर दिया

विवाद बढ़ने पर इस व्यक्ति ने पास की सब्जी दुकान से चाकू उठाया और उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य युवक ने भी उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

पकड़ने के दौरान चूड़ी सीने में लग गई

घटनास्थल पर एक महिला भी पहुंची। जब वह उसको पकड़ रही थी, तो उसकी चूड़ी उसके सीने में लग गई। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा का मौत से ठीक पहले का CCTV आया सामने, ब्यूटी पार्लर में रिलैक्स दिखीं, वीडियो ने सुसाइड थ्योरी पर उठाए सवाल