• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट डबल मनी घोटाला : मुख्य आरोपी सोमेंद्र की दो कारें गोंदिया और ग्वालियर से जब्त

20 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद सोमेंद्र ने पहली बार प्रेस कान्फ्रेंस में स्वीकार किया था उसकी हैरियर कार लांजी के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के सुरक्षा गार...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 08:26:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 08:36:49 AM (IST)
बालाघाट डबल मनी घोटाला : मुख्य आरोपी सोमेंद्र की दो कारें गोंदिया और ग्वालियर से जब्त
गोंदिया से जब्त सोमेंद्र की इनोवा व ग्वालियर से जब्त हैरियर कार। सौजन्य पुलिस विभाग

HighLights

  1. सीएसपी कार्यालय में खड़ा कराया गया है कारों को
  2. एसआइटी ने हिरासत में लिया, अब पूछताछ करेगी
  3. सुरक्षा गार्ड के मंडला में स्थानांतरण की बात सामने आई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। डबल मनी प्रकरण की जांच कर रही एसआइटी ने मंगलवार को मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने की दो कार (हैरियर और इनोवा) को जब्त कर लिया है।

आरोपित सोमेंद्र इन गाड़ियों का इस्तेमाल करता था

हैरियर क्रमांक- सीजी 04 एमआर 9341 और इनोवा क्रमांक- एमपी 50 सीए 1074 को सीएसपी कार्यालय में खड़ा कराया गया है। आरोपित सोमेंद्र इन गाड़ियों का इस्तेमाल करता था।

हैरियर सोमेंद्र की सबसे पंसदीदा कारों में एक थी

खासकर हैरियर सोमेंद्र की सबसे पंसदीदा कारों में एक थी। सूत्रों के अनुसार, इनोवा कार गोंदिया से और हैरियर कार ग्वालियर से जब्त की गई है।

एसआइटी ने हिरासत में लिया, अब उनसे पूछताछ करेगी

दोनों कार किसके पास से बरामद की गई है, फिलहाल एसआइटी ने उनके नामों को खुलासा नहीं किया है, लेकिन एसआइटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। एसआइटी अब उनसे पूछताछ करेगी।

पूर्व विधायक रमेश भटेरे के सुरक्षा गार्ड के पास थी

20 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद सोमेंद्र ने पहली बार प्रेस कान्फ्रेंस में स्वीकार किया था उसकी हैरियर कार लांजी के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के सुरक्षा गार्ड के पास थी।

इन कारों के अस्थाई मालिकों को लेकर जांच

सुरक्षा गार्ड के मंडला जिले में स्थानांतरण की बात भी सामने आई थी। एसआइटी अब इन कारों के अस्थाई मालिकों को लेकर जांच के दायरे को बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें- फर्जी लाॅकर की चाबी देकर बेटी-दामाद ने 22 लाख और जेवर हड़पे, सड़क पर पत्नी को हेलमेट से पीटा