• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट के सिवनी रोड कंजई घाटी में बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 18 से ज्यादा यात्री घायल

Balaghat Bus Accident: सिवनी रोड स्थित कंजई घाटी में सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से अध...और पढ़ें

By Mahesh ChouhanEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 09:38:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 09:38:41 PM (IST)
बालाघाट के सिवनी रोड कंजई घाटी में बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 18 से ज्यादा यात्री घायल
बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर।

HighLights

  1. बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर
  2. बालाघाट से जबलपुर जा रही थी यात्री बस
  3. दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। सिवनी रोड स्थित कंजई घाटी में सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार बरघाट अस्पताल में किया गया।

बालाघाट से जबलपुर जा रही थी यात्री बस

सड़क दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालाघाट से जबलपुर जाने वाली यात्री बस रोज की तरह सुबह करीब 5.30 बजे बालाघाट से जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। बस लालबर्रा से सिवनी मार्ग की ओर जा रही थी।


इसी दौरान सुबह करीब 7.30 बजे सिवनी रोड स्थित कंजई घाटी में सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में सुलोचना बाई पति देवेंद्र ब्रम्हे (40 वर्ष), सुकवारा बाई पति रूपचंद वराडे (70 वर्ष) दोनों ग्राम गर्रा थाना बालाघाट तथा अंकित पिता सदनलाल राठौर (30 वर्ष) ग्राम मांझापुर थाना वारासिवनी निवासी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।