• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में शामिल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग, नाराज बेटों ने डंडों से पीटकर घर से निकाला

दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में शामिल होना एक बुजुर्ग पिता को भारी पड़ गया।

By Mahesh ChouhanEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Fri, 08 May 2026 06:01:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 06:01:49 PM (IST)
बालाघाट में दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में शामिल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग, नाराज बेटों ने डंडों से पीटकर घर से निकाला
बेटों ने बुजुर्ग पिता के साथ की मारपीट

HighLights

  1. बेटी की शादी में शामिल होने पर विवाद
  2. बेटों ने बुजुर्ग पिता के साथ की मारपीट
  3. घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में शामिल होना एक बुजुर्ग पिता को भारी पड़ गया। पहली पत्नी के बेटों ने नाराज होकर अपने ही पिता के साथ मारपीट कर दी। घटना छोटी कुम्हारी गांव की है। घायल 65 वर्षीय धरमलाल पिता कंचनलाल लिल्हारे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला

मामले के अनुसार धरमलाल लिल्हारे बालाघाट में मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी सुमा बाई लिल्हारे से दो बेटे और एक बेटी हैं, जबकि दूसरी पत्नी शांतिबाई लिल्हारे से तीन बेटे और एक बेटी हैं। दोनों परिवार गांव में अलग-अलग रहते हैं। धरमलाल अपने छोटे बेटे भादो लिल्हारे के साथ रह रहे थे।


विवाह समारोह में शामिल हुए

बताया गया कि दूसरी पत्नी शांतिबाई की बेटी आशा की शादी थी। पिता होने के नाते धरमलाल विवाह समारोह में शामिल हुए। यह बात पहली पत्नी के बेटों सावन और भादो को पसंद नहीं आई। वे अपने पिता का दूसरी पत्नी के परिवार से मेलजोल पसंद नहीं करते थे।

मारपीट कर घर से निकाल दिया

शादी से लौटने के बाद दोनों बेटों ने पिता के साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद धरमलाल गांव के ही लोकेश लिल्हारे के मुर्गी फार्म में रहने लगे। जानकारी के अनुसार 6 मई की रात करीब 8 बजे भादो वहां पहुंचा और "यहां रहकर हमारी बदनामी कर रहा है" कहते हुए हाथ-मुक्कों और डंडे से पिता की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- हमीदिया में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट पर ब्रेक, थैलेसीमिया का इलाज शुरू न होने से मरीजों में निराशा