• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

20 लाख की जमीन, एक लाख का विवाद और दर्दनाक अंजाम... बालाघाट में ससुर निकला दामाद का हत्यारा

बालाघाट के वारासिवनी में 14 जुलाई को मिले राजेंद्र शरणागत हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 06:10:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 06:10:46 PM (IST)
20 लाख की जमीन, एक लाख का विवाद और दर्दनाक अंजाम... बालाघाट में ससुर निकला दामाद का हत्यारा
बालाघाट में ससुर निकला दामाद का हत्यारा

HighLights

  1. 72 घंटे में पुलिस ने हत्या का खुलासा
  2. ससुर और साथी निकले हत्या के आरोपित
  3. एक लाख रुपये बना हत्या का कारण

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। वारासिवनी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को ग्राम कोपे और डोंगरिया के बीच जंगल में मिले 40 वर्षीय राजेंद्र शरणागत के शव की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली। जांच में सामने आया कि राजेंद्र की हत्या उसके ही ससुर राजेश चौहान उर्फ बाबा (62) निवासी जैरामटोला और उसके साथी प्रभुदायल बिसेन (44) निवासी बीड़ी कॉलोनी, अमृतनगर वारासिवनी ने मिलकर की थी।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी आदित्य मिश्रा ने मामले की जानकारी दी। घटना का विस्तृत विवरण कटंगी एसडीओपी विवेक सिंह ने साझा किया।

पैसों के लेनदेन और बेटी से मारपीट बना हत्या का कारण

पुलिस जांच के अनुसार हत्या के पीछे लगभग एक लाख रुपये का लेनदेन और मृतक द्वारा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करना मुख्य वजह रहा। बताया गया कि राजेंद्र अक्सर शराब पीकर परिवार में विवाद करता था। उसकी पत्नी अपने साथ होने वाली मारपीट की जानकारी पिता राजेश चौहान को देती थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।


शराब पिलाने के बहाने जंगल ले जाकर की हत्या

एसडीओपी विवेक सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन राजेश चौहान और उसका दोस्त प्रभुदायल बिसेन राजेंद्र को पहले शराब पिलाने के बहाने एक ढाबे पर ले गए। इसके बाद तीनों ग्राम कोपे और डोंगरिया के बीच जंगल पहुंचे, जहां फिर शराब पी गई। इसी दौरान जमीन बेचने के बाद मिले पैसों के लेनदेन और बेटी के साथ मारपीट को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपितों ने गमछे से राजेंद्र का गला घोंट दिया और बाइक से मौके से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

घटनास्थल का निरीक्षण फारेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम की सहायता से किया गया। रिश्तेदारों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान राजेश चौहान और प्रभुदायल बिसेन ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

शराब की लत में बेच दी थी कृषि भूमि

पुलिस के मुताबिक राजेंद्र शराब का आदी था। नशे की वजह से उसने अपनी 30 डिस्मिल कृषि भूमि बेच दी थी, जिससे उसे करीब 20 लाख रुपये मिले थे। आरोप है कि उसने अधिकांश रकम शराब पर खर्च कर दी थी। करीब एक लाख रुपये उसने अपने ससुर राजेश चौहान को दिए थे, जिन्हें वह लगातार वापस मांग रहा था। इसी आर्थिक विवाद और पारिवारिक तनाव ने आखिरकार इस हत्याकांड का रूप ले लिया।