बालाघाट ओवरब्रिज के नाम पर विवाद, पूर्व सांसद मुंजारे बोले- 'राजा भोज को कौन जानता है?', गुस्साए समाज ने कराई FIR
राजा भोज पर टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 13 जून को शहर के गर्रा रेलवे ओवरब् ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:52:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:52:26 PM (IST)
बालाघाट ओवरब्रिज के नाम पर विवाद।HighLights
- बालाघाट ओवरब्रिज के नाम पर विवाद
- गुस्साए समाज ने कराई एफआईआर
- क्या कहा था पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। राजा भोज पर टिप्पणी करने वाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, 13 जून को शहर के गर्रा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण हुआ और नगर पालिका के प्रस्ताव पर इसे राजा भोज का नाम दिया गया। कंकर मुंजारे ने विरोध जताते हुए राजा भोज पर टिप्पणी की थी।
इसके विरोध में पंवार क्षत्रिय समाज ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कंकर मुंजारे के आवास पर करीब पौन घंटे तक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ समय के लिए मुंजारे और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा।
शाम को समाज के जिलाध्यक्ष विशाल बिसेन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन पर सामाजिक विद्वेष फैलाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या कहा था पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने?
पूर्व सांसद ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि 'गर्रा आरओबी का नाम देश की आजादी में बलिदान देने वालों के नाम पर रखा जाना चाहिए था। राजा भोज का बालाघाट से कोई ताल्लुक था क्या? वह भोपाल तक सीमित थे। राजा भोज कौन हैं, क्या हैं, कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा किया है। क्या राजा भोज देश के लिए कुर्बान हुए हैं?'