बालाघाट में शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो गला दबाया, सिर पर वारकर मार डाला, पति गिरफ्तार
संदेह के आधार पर पति केशव से पूछताछ की गई। पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। बोला- पत्नी को मारने के बाद वह शव को बिस्तर पर लिटा दिया था, ताकि किसी ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 25 May 2026 01:22:08 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 May 2026 01:22:08 PM (IST)
मलाजखंड पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी। नईदुनिया HighLights
- विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी आवेश में आ गया
- मौत दम घुटने आौर सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई
- मलाजखंड पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
नईदुनिया न्यूज, बालाघाट। मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाकीगुड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का पर्दाफाश कर दिया है। घटना के बाद से महिला के पति केशव पिता धनसिंह धुर्वे (50) पर हत्या का शक था, जो पुलिस की जांच में सच साबित हुआ।
शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था
मलाजखंड थाना प्रभारी एसआई धर्मेंद्र सिंह जौनवार ने बताया कि केशव धुर्वे ने पत्नी नीलू धुर्वे की हत्या सिर्फ इसलिए की, क्योंकि नीलू ने केशव को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। मलाजखंड पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
लकड़ी से उसकी सिर पर वार कर दिया
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आवेश में आकर नीलू का गला दबा दिया और पास में रखी लकड़ी से उसकी सिर पर वार कर दिया। गला दबाने और सिर पर वार करने से नीलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर मलाजखंड पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। मौके पर एफएसएल आौर फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीलू की मौत गला दबाने से दम घुटने आौर सिर पर गंभीर चोट लगने से होना पाया गया।