प्रेम विवाह के बाद युवक फरार, ससुराल वालों ने युवती को निकाला
MP News: लांजी थाना अंतर्गत एक ग्रामीण युवती को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। युवती अब खुद को अपने ससुराल में सम्मान के साथ रहने का हक दिलाने गुहार ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 01:18:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 01:18:28 AM (IST)
प्रेम विवाह के बाद युवक फरार।HighLights
- प्रेम विवाह के बाद युवक फरार।
- ससुराल वालों ने युवती को निकाला।
- पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। लांजी थाना अंतर्गत एक ग्रामीण युवती को प्रेम विवाह करना महंगा पड़ गया। युवती अब खुद को अपने ससुराल में सम्मान के साथ रहने का हक दिलाने गुहार लगा रही है।
पीड़िता का पति पर यह भी आरोप है कि विवाह से पूर्व पति ने झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका तीन बार गर्भपात कराया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता का अपनी जाति के युवक से प्रेम संबंध थे। पीड़िता विवाह करना चाहती थी, लेकिन आरोपित लगातार शादी की बात टाल रहा था। 27 अक्टूबर 2025 को लगातार दबाव के बाद दोनों ने शहर के हनुमान मंदिर में विवाह किया। विवाह के बाद युवक ने पीड़िता बालाघाट में एक किराये के कमरे में रखा और जल्द अपने घर ले जाने का झांसा देता रहा।
युवती का कहना है कि विवाह से पूर्व भी वह आरोपित के घर में रह चुकी है। तब उसके स्वजन ने उसे भोजन तक नहीं दिया था। घर ले जाने की जिद करने पर आरोपित उसे लगातार झूठ बोलता रहा। दो दिन बस स्टैंड में गुजारने पड़े। एक दिन आरोपित फरार हो गया। जब वह अकेले अपने ससुराल गई, तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। घर-गृहस्थी का सामान बाहर फेंक दिया।
मारपीट कर भगा दिया। युवती का कहना है कि ससुराल वाले आरोपित को छिपा रहे हैं, ताकि वह सामने नहीं आ सके। इनका कहना...मामले में अपराध पंजीबद्ध करने महिला थाना प्रभारी को निर्देशित किया है।
पीड़िता के बताए अनुसार मामले की तस्दीक की जा रही है। युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच में जिन-जिन लोगों के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य मिलेंगे, उन विधिवत कार्रवाई होगी। आदित्य मिश्रा, एसपी बालाघाट