• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में जनजातीय कार्य मंत्री डाॅ. विजय शाह की दो टूक- अधीक्षक छात्रावास में न मिला, तो अगले दिन होगा कार्यमुक्त

मंत्री शाह ने बताया कि जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। सभी बच्चों का महीने में एक बा...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:03:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:03:35 PM (IST)
बालाघाट में जनजातीय कार्य मंत्री डाॅ. विजय शाह की दो टूक- अधीक्षक छात्रावास में न मिला, तो अगले दिन होगा कार्यमुक्त
अधीक्षकों की बैठक के बाद छात्राओं ने मंत्री को पेंटिंग भेंट की, जिसकी उन्होंने सराहना की। नईदुनिया 

HighLights

  1. मंत्री ने छात्राओं के साथ मेस में किया भोजन
  2. अधीक्षकों को रात में छात्रावास में रहना होगा
  3. छात्रावासों की सुविधाओं में सुधार के लिए निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जनजातीय कार्य मंत्री डाॅ. विजय शाह ने बालाघाट प्रवास के दौरान एकलव्य विद्यालय बैहर में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित 137 छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रावासों की सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने छात्रावास अधीक्षकों और एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के साथ मेस में भोजन किया।

भोजन के समय सेल्फी लेकर भेजनी होगी

अधीक्षकों को रात में छात्रावास में रहना होगा और इसकी निगरानी की जाएगी। यदि कोई अधीक्षक छात्रावास में नहीं रहेगा, तो उसे अगले दिन कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। भोजन के समय अधीक्षक को सेल्फी लेकर वरिष्ठ अधिकारी को भेजनी होगी।


छात्रावास में बच्चों की कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें

बैठक में यह भी बताया गया कि हर महीने पालकों की बैठक आयोजित की जाएगी और छात्रावास में बच्चों की कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 33 प्रतिशत से कम आने पर अधीक्षक को हटा दिया जाएगा। सभी छात्रावासों में पर्याप्त संख्या में बेड और वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था होगी।

सप्ताह में एक दिन बच्चों के साथ संवाद करेंगे

बिजली की सुविधा के लिए सोलर पैनल लगाने के लिए 200 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक छात्रावास पर निगरानी के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आवंटित किया जाएगा, जो सप्ताह में एक दिन बच्चों के साथ संवाद करेंगे। बैठक के बाद मंत्री ने छात्राओं द्वारा भेंट की गई पेंटिंग को सराहा और उन्हें पांच-पांच हजार रुपए की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल के जूनियर डॉक्टर को बंदरों ने खदेड़ा, पैर फिसला और छत से गिरा