10वीं की छात्रा को बोर्ड परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, एमपी के बालाघाट जिले की घटना
बालाघाट जिले के कटंगी क्षेत्र में सरकारी स्कूल के टीचर की गंदी करतूत आई सामने। छात्रा को परीक्षा में पास कराने की बात कहकर रेप लिया, जब वे विरोध करने ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 10:50:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 10:52:23 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/कटंगी। कटंगी थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक पर कक्षा दसवीं की छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद से आरोपित शिक्षक फरार है। इधर, घटना सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपित शिक्षक को जिला मुख्यालय कार्यालय में अटैच करने के आदेश जारी किए है, लेकिन शिक्षक ने डीईओ कार्यालय में भी अपनी उपस्थित दर्ज नहीं कराई है।
बताया गया कि वह अपने पिता की मौत के बाद शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पर वर्ष 2021 से शिक्षक के पद पर पदस्थ होकर सेवारत है। शिक्षक ने सोशल मीडिया (वॉट्सएप) के जरिए 12 फरवरी से अवकाश के लिए आवेदन किया था।
सोमवार को प्रभारी प्राचार्य ने उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74, 75 (1), 332 (सी), 351 (2), पॉक्सो एक्ट की धारा 21/12 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
क्लिनिक भी चलता था आरोपी
आरोपित स्कूल में अध्यापन कार्य करवाने के साथ ही क्लिनिक भी संचालित कर रहा था, जिसमें अब ताला लटका हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा छात्रा को परीक्षा पास करवाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया गया। जब छात्रा ने शिक्षक के इस कुकृत्य का विरोध किया तो उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी लगने पर ग्रामीणजन शिक्षक को सबक सिखाने की मंशा से स्कूल भी गए थे, लेकिन वे वहां नहीं मिल पाए।
आरोपी टीचर की तलाश कर रही पुलिस
एक छात्रा ने शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म करने की शिकायत की है। मामले में आरोपित पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश की जा रही हैं। - धर्मेंद्र कुशराम, थाना प्रभारी कटंगी।