बालाघाट में महिलाओं ने अब विरोध का अनोखा तरीका अपनाया, शराब खरीदने आए लोगों को पहनाई फूलों की माला
कुछ दिन पहले शराब लेने लाए एक युवक और शराब ठेकेदार के दो कर्मियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। विधायक के पति कंकर मुंजारे के साथ भी शराब कर्मचार ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 09:56:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 09:56:14 AM (IST)
एक व्यक्ति को माला पहनाने के दौरान महिलाएं व विधायक ! नईदुनिया HighLights
- दुकान हटाने को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं
- कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने फटकार भी
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। शहर के बूढ़ी क्षेत्र की शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं को विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिलाओं ने अब विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। दुकान में शराब खरीदने आए लाेगों को प्रदर्शनकारी महिलाओं ने फूलों की माला पहनाई।
व्यक्ति को जमकर फटकार भी लगाई
इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी दौरान वहां मौजूद बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने शराब खरीदने आए व्यक्ति को जमकर फटकार भी लगाई।
25 दिनों से बूढ़ी शराब दुकान को हटाने की मांग
गौरतलब है कि महिलाएं लगभग 25 दिनों से बूढ़ी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इस आंदोलन को समय-समय पर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों का समर्थन भी मिल रहा है।
पूर्व सांसद और विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और प्रशासन भी उन्हीं का है। हम तो विपक्ष में बैठे हैं और सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। यदि हमारी सरकार होती, तो महिलाओं को इतने दिनों तक आंदोलन नहीं करना पड़ता।
शराब दुकान हटाने तक प्रदर्शन जारी रहेगा
महिलाओं ने बताया कि उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक इस शराब दुकान को हटाया नहीं जाता। 25 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने से महिलाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शराब कर्मचारियों ने की थी मारपीट
विवाद रोकने गए पूर्व सांसद और विधायक अनुभा मुंजारे के पति कंकर मुंजारे के साथ भी शराब कर्मचारियों ने झूमाझपटी की थी। अब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शराब खरीदने आने वालों का फूलों की माला पहनाकर सम्मान कर अपना विरोध जता रही हैं।