बड़वानी में लव जिहाद का मामला आया सामने, आरोपित सहित चार लोगों पर केस दर्ज
इस घटना में आरोपित, उसकी बुआ, पिता व अन्य रिश्तेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे झांसा दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 10:04:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 10:10:36 PM (IST)
बड़वानी में लव जिहाद का मामला।HighLights
- पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने पहले तो उसे झांसा दिया।
- शादी के बाद उसे बुर्का पहनने के लिए प्रताड़ित किया गया।
- इस मामले पर हिंदू संगठनों ने इस घटना पर रोष जताया है।
नईदुनिया प्ररिनिधि, बड़वानी। शहर के पाला बाजार क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार रात करीब 9.20 बजे लव जिहाद का मामला दर्ज किया।
शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपित अमन खान उर्फ किट्टू निवासी पाला बाजार सहित चार लोगों पर कोतवाली थाना बड़वानी में लव जिहाद का मामला दर्ज किया गया है।
इस घटना में आरोपित, उसकी बुआ, पिता व अन्य रिश्तेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे झांसा दिया।
शादी के बाद उसे बुर्का पहनने एवं मतांतरण के लिए प्रताड़ित किया गया। वहीं हिंदू संगठनों ने इस घटना पर रोष जताया है।