बड़वानी में बिजासन घाट के ब्लैक स्पॉट पर भीषण हादसा, दो लोगों की मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह दब गया। ट्रक के दोनों चालक भी दब गए। घाट में तेज गति और ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 06:14:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 06:20:45 PM (IST)
बड़वानी में बिजासन घाट के ब्लैक स्पॉट पर हादसा।HighLights
- ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर
- केबिन में दबने से ट्रक चालकों की मौत
- केबिन काटकर घायलों को निकाला
बड़वानी। सेंधवा से करीब 15 किलोमीटर दूर बिजासन घाट में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक में अपने आगे चल रहा है ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई। बिजासन पुलिस चौकी द्वारा मार्ग कायम कर जांच शुरू की है।
ब्लैक स्पॉट पर ब्रेक हुए फेल
- चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार के अनुसार ट्रक राजस्थान से पुणे की तरफ जा रहा था।
- ट्रक में गेहूं भरा हुआ था।
- पुलिस ने बताया ट्रेलर टीएन 88 एम1053 घाट उतर रहा था।
- इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक एमपी 09 एचएच 8867 ने टक्कर मार दी।
- टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह दब गया।
- ट्रक के दोनों चालक भी दब गए। घाट में तेज गति और ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका है।
- पुलिस जांच में जुटी है। जहां हादसा हुआ वो जगह हाइवे की ब्लैक स्पॉट में चिन्हित है।
- हालांकि तेज गति, लापरवाही के चलते कई बार हादसे हो चुके है।
एक घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को निकाला
क्षतिग्रस्त केबिन से दोनों चालकों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को मशक्कत करना पड़ी। केबिन काटकर दोनों घायलों को निकाला गया। हाइवे एंबुलेंस से दोनों को सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सजा। मृतकों को सिर, छाती, पीठ, पैरों में गंभीर चोट लगी जिससे मौत हुई।
मृतकों की पहचान अब्दुल पिता हबीब अंसारी, सहचालक जगन्नाथ पिता मगन दांगी निवासी लाहौरिया तहसील सुसनेर जिला शाजापुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर कुछ देर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हुई जिसे बिजासन चौकी पुलिस ने सुचारु कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।