बड़वानी में हादसा, बाइक सवार को टक्कर मार असंतुलित हुई बस सड़क से नीचे उतरी, युवक की मौत
जानकारी के अनुसार उक्त बस इंदौर से खेतिया की ओर जा रही थी। रास्ते में सेंधवा व निवाली के मध्य ग्राम बुधगांव में हादसा हुआ। हादसे के बाद घबराए यात्री ब ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 08:36:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 08:38:26 PM (IST)
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।नईदुनिया प्रतिनिधि, निवाली/सेंधवा। खेतिया-सेंधवा स्टेट हाईवे पर सोमवार देर शाम को एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। वहीं बस असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई।
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बस में सवार एक यात्री को भी चोट आई है। मौके से बस चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार उक्त बस इंदौर से खेतिया की ओर जा रही थी। रास्ते में सेंधवा व निवाली के मध्य ग्राम बुधगांव में हादसा हुआ। हादसे के बाद घबराए यात्री बस से बाहर आ गए।
वहीं मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना में युवक के साथ बैठी महिला घायल हो गई है। जिसे सेंधवा अस्पताल भेजा गया।